बिलासपुर, 20 मई 2025/sns/- प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाईन नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा असाधारण प्रतिभा एवं उपलब्धियों वाले बच्चों को सम्मानित करने हेतु प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार साहस समाज सेवा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला और संस्कृति एवं नवाचार के क्षेत्र में दिया जाता है। वे बच्चे जो 05 वर्ष एवं इस साल 31 जुलाई 2025 को 18 वर्ष से कम आयु के है और उपरोक्त क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे चुके हैं, वे इस पुरस्कार के पात्र होंगे। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु ऑनलाईन पोर्टल https://awards.gov.in में 01 अप्रैल 2025 से लाइव कर दिया गया है। आवेदन ऑनलाईन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
संबंधित खबरें
शिशु सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे जागरूकता कार्यक्रम
गृह आधारित देखभाल कार्यक्रम से शिशुओं को मिल रहा स्वस्थ जीवन रायपुर, नवंबर 2022, नवजात शिशु के बेहतर स्वास्थ्य को लेकर सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शिशु सुरक्षा दिवस के अवसर पर कई जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शिशु सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हो […]
अब संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज
अम्बिकापुर 23 जनवरी 2023/ जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि अब संसदीय सचिव एवं भटगांव विधायक श्री पारसनाथ राजवाड़े होंगे। वे 26 जनवरी को पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे व मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जिले मे […]
राज्य में अब तक 63.83 लाख मीटरिक टन से अधिक धान की खरीदी
प्रदेश में 16.14 लाख किसानों ने बेचा धान: किसानों को भुगतान के लिए 11634.21 करोड़ रूपए जारी रायपुर, 06 जनवरी 2022/ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में प्रदेश के 2484 धान उपार्जन केन्द्रों में आज शाम तक 16 लाख 14 हजार 311 किसानों से 63 लाख 83 हजार 163 मीटरिक टन धान […]