सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 अप्रैल 2025/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने अपने कक्ष में खाद्य, मार्कफेड और सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक किया। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि पीडीएस राशन दुकान आवंटन की प्रक्रिया को सार्वजनिक रूप से प्रचार प्रसार किया जाए और किसी भी प्रकार के अनियमितता या शिकायत करने वालों को आवंटन की प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाए। तीनों विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित धान उठाव, धान खरीदी केंद्र में अनियमितता पर हुए एफआईआर, बारदाना की उपलब्धता, धान संग्रहण केंद्र में धान भेजने के संबंध में कलेक्टर को जानकारी दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रकाश कुमार सर्वे, खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह, सहकारिता के सहायक आयुक्त व्यासनारायण साहू, मार्कफेड के डीएमओ शीतल भोई, खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक घनश्याम सिंह कश्यप और अपेक्स बैंक के अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
रोगों की निगरानी करने के लिए हुआ उन्मुखीकरण
रायपुर, 23 दिसंबर 2022, स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आईडीएसपी (एकीकृत रोग निगरानी कार्यकम )के तहत एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य रोगों की समय रहते पहचान करना एवं उनके इलाज की समुचित व्यवस्था कराना व समय रहते पोर्टल मे एंट्री करना था। इस […]
मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर त्वरित अमल कर समय पर कार्य पूर्ण कराएं -कलेक्टर वाटऱ हार्वेस्टिंग निर्माण में लापरवाही पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी क़ो नोटिस कलेक्टर ने की विभागीय कार्याे की समीक्षा
बलौदाबाजार,17 जून 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार क़ो समय-सीमा की बैठक में विभागीय कार्याे की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री के जिला प्रवास के दौरान किये गए घोषणाओं की समीक्षा करते हुए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों क़ो त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सोनी ने वर्षा जल संचयन के लिए नगरीय निकायों के सभी […]
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी को
रायगढ़, 06 फरवरी 2025/sns/- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 आगामी 9 फरवरी 2024 को दो पालियों में प्रात:10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं अपरान्ह 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के सफल आयोजन हेतु 3 सदस्यीय उडऩदस्ता दल सह परिवहन अधिकारी नियुक्त किया […]