रायपुर, 05 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सामाजिक क्रांति की अग्रदूत पद्मश्री राजमोहिनी देवी की 06 जनवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया है। श्री साय ने कहा कि आदिवासी समाज से आने वाली स्वर्गीय राजमोहिनी देवी का पूरा जीवन हमें सामाजिक बुराइयों से लड़ने की प्रेरणा देता है। वे गांधीवादी विचार धारा वाली एक समाज सेविका थी। जिन्होंने बापू धर्म सभा आदिवासी मण्डल की स्थापना की। यह संस्था गोंडवाना स्थित आदिवासियों के हित के लिए कार्य करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1951 में अकाल के दौरान उन्होंने गांधीवादी विचारधारा व आदर्शों से प्रभावित होकर एक जन आंदोलन चलाया, जिसे राजमोहनी आंदोलन के नाम से जाना जाता है। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य आदिवासी महिलाओं की स्वतन्त्रता व स्वायत्ता निश्चित करने के साथ ही अंधविश्वास और मदिरा पान की समस्याओं का उन्मूलन करना था। धीरे धीरे इस आंदोलन से लोग जुड़ते गए। बाद में ये आंदोलन एक अशासकीय संस्थान के रूप में सामने आया। इस संस्थान का आश्रम न सिर्फ छत्तीसगढ़ में बल्कि अन्य प्रदेशों में भी है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने बरमकेला के गौठानों का किया निरीक्षण
निर्माणाधीन कार्यों को आगामी एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के दिए निर्देशसारंगढ़-बिलाईगढ़, 11 मार्च 2023/ कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दीकी द्वारा विगत दो दिनों से जिले के विभिन्न गौठानों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज उन्होंने सुबह 8 बजे ही बरमकेला स्थित रीपा गौठानों का निरीक्षण किया। जिले के चयनित रीपा […]
अवकाश दिवस में खुले रहेंगे प्रदेश के पंजीयन कार्यालय
रायपुर 27 मार्च/ राज्य के सभी पंजीयन कार्यालयों में कम्प्यूटरीकृत एन.जी.डी.आर.एस. प्रणाली से पंजीयन कार्य हो रहा है। इस वित्तीय वर्ष में मार्च माह के अंतिम सप्ताह में दिनांक 29 से 31 मार्च तक शासकीय अवकाश है। किन्तु अचल संपत्ति के खरीदी बिक्री से संबंधित दस्तावेजों के पंजीयन के लिए पक्षकारों को असुविधा का सामना […]
इंडियन रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा दुर्ग के सदस्यों की सूची जिले की बेवसाइट पर जारी
दुर्ग, नवंबर 2024/sns/ कलेक्टर एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा दुर्ग के प्रबंधकारिणी समिति का निर्वाचन कार्य दिसम्बर 2024 में सपन्न किया जाना है। इस हेतु इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा दुर्ग के सदस्यों की सूची जिले के वेबसाईट पर अपलोड कर दी गई […]