छत्तीसगढ़

विधायक श्री मोतीलाल साहू ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर किया पौधरोपण

प्रोजक्ट हरियर पाठशाला

विधायक श्री मोतीलाल साहू ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर किया पौधरोपण

रायपुर, 11 अगस्त 2025/ जिला रायपुर में हरियर पाठशाला कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री मोतीलाल साहू के जन्मदिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल उरकुरा, संकुल उरकुरा में हरियर पाठशाला के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 101 पौधे रोपे गए।

इसी तरह प्राथमिक शाला रावाभाठा, पूर्व माध्यमिक शाला रावाभाठा एवं हाई स्कूल रावाभाठा में कुल 500 पौधों का रोपण किया गया। ग्राम रानीसागर के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला प्रांगण में सरपंच श्री तान सिंग साहू, सचिव श्रीमती अंजू साहू तथा पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में शाला परिसर में कुल 300 पौधे कृ आम, कटहल, नीम, अशोक आदि रोपित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *