कोरबा, 10 अप्रैल 2025/ sns/- भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की गई है जिसका भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अवलोकन किया जा सकता है। सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु जनरल / तकनीकी / क्लर्क / ट्रेडमेन (8वीं एवं 10वीं) महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्मगुरु, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित थी जिसे आगे 25 अप्रैल 2025 तक बढ़ाया गया है। आवेदक अधिक जानकारी एवं समस्या के समाधान के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212/0771-2965214 पर संपर्क कर सकते है। भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर की जाती है। इस हेतु अभ्यर्थियों से किसी भी अनाधिकृत व्यक्तियों के बहकावे या प्रलोभन में नहीं आने का आग्रह किया गया है।
संबंधित खबरें
संपर्क स्मार्ट टीवी डिवाइस के संचालन के लिए प्राथमिक शाला के शिक्षकों का कार्यशाला आयोजित
राजनांदगांव, 23 अप्रैल 2025/sns/- जिले में संपर्क स्मार्ट टीवी डिवाईस के संचालन के संबंध में सभी विकासखंडों में प्राथमिक शाला के शिक्षकों के लिए कार्यशाला प्रारंभ किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल के मार्गदर्शन में डोंगरगढ़ विकासखंड के शिक्षकों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएमसी श्री […]
पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग करेगा राज्य में पिछड़ा वर्ग समूह के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और राजनैतिक भागीदारी का अध्ययन
श्री आर.एस. विश्वकर्मा की अध्यक्षता में 12 अगस्त से सर्वे का काम प्रारंभ पिछड़ा वर्ग के जाति-समूहों पर शोध अध्ययन हो तो शोधार्थी 30 सितम्बर तक आयोग को कर सकते हैं प्रस्तुत रायपुर, 23 अगस्त 2024/ छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग द्वारा प्रदेश में पिछड़ा वर्ग समुदाय के कल्याण को ध्यान में रखते हुए उनके […]
लोकसभा निर्वाचन 2024 : छत्तीसगढ़ राज्य के लिए 10 सेवाओं को “अनिवार्य सेवा” के रूप में किया गया अधिसूचित
संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मोनिका कौडो ने बैठक लेकर अधिसूचित “अनिवार्य सेवाओं” के संबंध में जानकारी दी कवर्धा, मार्च 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मोनिका कौडो ने अधिकारियों की बैठक लेकर लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत अधिसूचित “अनिवार्य सेवाओं” के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि […]