छत्तीसगढ़

धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान 700 से अधिक हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

मुंगेली, 13 अगस्त 2025/sns/- शासन के निर्देशानुसार जिले के आदिवासी क्षेत्रों के समग्र विकास और वहां निवास करने वाले जनजातियों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के उद्देश्य से ‘धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान पेयजल, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधार, राशन, पेंशन, वनाधिकार पट्टा, शौचालय, आवास सहित 25 से अधिक शासकीय योजनाओं की जानकारी अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को दी गई तथा उन्हें इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया, ताकि सरकारी सुविधाएं सीधे उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकें।
शिविर में कुल 700 से अधिक हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया, इनमें 129 आधार कार्ड, 374 आयुष्मान कार्ड, 24 राशनकार्ड, 17 किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान किया गया। इसके साथ ही 07 जनधन खाता, 21 पीएम किसान सम्मान निधि, 46 जाति प्रमाण पत्र, 57 निवास प्रमाण पत्र, 04 सामाजिक सुरक्षा पेंशन, 10 पीएम विश्वकर्मा योजना पंजीयन, 08 प्रधानमंत्री मुद्रा लोन और 07 प्रधानमंत्री मातृवंदना योजनांतर्गत पंजीयन कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *