छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 03 करोड़ से रूपए अधिक की दावा राशि किसानों के खातों में हस्तांतरित

मुंगेली, 13 अगस्त 2025/sns/- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने झुंझुनू (राजस्थान) से आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से रबी मौसम 2024-25 के अंतर्गत डी.बीटी. आधारित दावा राशि का भुगतान किया। उप संचालक कृषि श्री एम.आर. तिग्गा ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कृषि कार्यालय में किया गया, जिसमें रबी मौसम 2024-25 के अंतर्गत गेहूं, मसूर, सरसों, चना, मटर, सौंफ एवं अन्य फसलों में प्राकृतिक आपदाओं से हुई क्षति के आधार पर जिले के 01 हजार 352 किसानों के खाते में 03 करोड़ 27 लाख रूपए दावा राशि के रूप में हस्तांतरित की गई। इस दौरान सहायक संचालक कृषि श्रीमती वीणा ठाकुर, श्री के.पी डिंडोरे, श्री अतुल नामदेव, जिला प्रबंधक, श्री ताराचंद टंडन, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कृषकगण भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *