छत्तीसगढ़

पंचधाम मंदिर टाटीबंध में मां बमलेश्वरी सेवा समिति द्वारा वाटर कूलर व सीमेंट कुर्सियों का शुभारंभ

रायपुर l पंचधाम मंदिर टाटीबंध में मां बमलेश्वरी सेवा समिति द्वारा वाटर कूलर व सीमेंट कुर्सियों का शुभारंभ
टाटीबंध स्थित पंचधाम मंदिर में रविवार 18 तारीख को मां बमलेश्वरी सेवा समिति द्वारा जनसेवा के तहत एक वाटर कूलर लगाया गया तथा मंदिर के सामने गार्डन में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सीमेंट की कुर्सियां स्थापित की गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर अध्यक्ष भाई नाथूलाल जी शर्मा ने किया। इस अवसर पर समाजसेवी भाई विजय गर्ग (सार्थक इस्पात), मंदिर सचिव भाई लीलाधर जी चौधरी, भाई रमेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, रितेश अग्रवाल सहित समिति के सदस्य ईश्वरचंद्र अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, मनोहर जिंदल, सुरेश चौधरी, विकास अग्रवाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
मां बमलेश्वरी सेवा समिति ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *