छत्तीसगढ़

संकरी में किया गया वृक्षारोपण हर घर तिरंगा के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा

धमतरी, 13 अगस्त 2025/sns/- ग्राम पंचायत संकरी मे वन विभाग द्वारा स्वीकृत वृक्षारोपण स्थल मे जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गौकरण साहू, सरपंच श्री शिवराम श्रीहोल एवं पंचायत प्रतिनिधियो द्वारा एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के तहत पौधा लगाकर पेड़ लगायो, पर्यावरण बचाओ का सन्देश दिया गया।
साथ ही हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत ग्राम संकरी मे तिरंगा यात्रा निकाला गया, जिसमे जिला पंचायत उपाध्यक्ष गौकरण साहू, जनपद सदस्य श्रीमति मनीषा त्रिलोचन साहू, सरपंच श्री शिवराम श्रीहोल, उप सरपंच श्री राजेंद्र साहू, पंच गण दीनदयाल साहू, योगेश साहू, कलिराम साहू, विजय साहू, दशरथ साहू, नीरा बाई, पूजा यादव सभी जन प्रतिनिधि से साथ साथ आस पास के सरपंच गण एवं ग्रमीण जन उपस्थित थे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने मे अपना सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *