युवाओं को माय भारत पोर्टल पर करना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
सुकमा मार्च 2025/sns/ भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम हेतु सुकमा जिले के 18 से 25 वर्ष के युवा “माय भारत पोर्टल” के माध्यम से 9 मार्च तक आवेदन कर सकते है। शासकीय नवीन महाविद्यालय कोंटा के प्राचार्य प्रो. डी सुरेश बाबु ने बताया कि यह कार्यक्रम जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर होगा। जिला स्तर में भाग लेने के लिये युवाओं को माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर 1 मिनट का वीडियो अपलोड करना होगा । विषय ष्आपकी दृष्टि में विकसित भारत का क्या अर्थ है।” इनमें से 150 सर्वश्रेष्ठ वीडियो का चयन होगा। चयनित प्रतिभागियों को नोडल महाविद्यालय में एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर विचार रखने के लिये आमंत्रित किया जाएगा। सुकमा जिले में नोडल महाविद्यालय शासकीय नवीन महाविद्यालय कोण्टा को चुना गया है। यहां जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी। निर्णायक मंडल 10 विजेताओं का चयन करेगा, जो राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेगें।