प्रसिद्ध कवि एवं गीतकार श्री मीर अली मीर ने स्मृति पुस्तकालय को दान दी पुस्तकें
कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने योगदान के लिए प्रदान किया प्रमाण पत्र, जरूरतमंदों को मिलेगी मदद
रायपुर, 05 अगस्त 2025/ कविता केवल अभिव्यक्ति नहीं, एक सेवा है” — इस भावना को साकार करते हुए सुप्रसिद्ध कवि एवं गीतकार श्री मीर अली मीर ने आज कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में स्मृति पुस्तकालय योजना के तहत 3 पुस्तकें पुस्तकालय को भेंट कीं। उनके इस योगदान के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर आभार व्यक्त किया। श्री मीर को पूर्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पं. सुंदरलाल शर्मा राज्य अलंकरण से भी सम्मानित किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में शुरू की गई स्मृति पुस्तकालय योजना का उद्देश्य है— आर्थिक रूप से वंचित वर्गों को ज्ञान और शिक्षा के संसाधन सुलभ कराना। इस दिशा में श्री मीर का यह योगदान एक सशक्त कदम है।
इस अवसर पर एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह, निगम आयुक्त श्री विश्वदीप,अपर कलेक्टर सुश्री नम्रता जैन, सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार बिश्वरंजन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।





