छत्तीसगढ़

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सुकमा में जागरूकता रैली का आयोजन

सुकमा मार्च 2025/sns/ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले में महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता जैन के मार्गदर्शन में यह रैली जिला मुख्यालय सुकमा के मिनी स्टेडियम से प्रारंभ होकर मस्तान पारा, पावारास चौक, राजवाड़ा, विश्वकर्मा मंदिर होते हुए पुनः मिनी स्टेडियम में संपन्न हुई।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद सुकमा के अध्यक्ष श्री हुंगाराम मरकाम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती माड़े बारसे, पार्षद श्रीमती भुनेश्वरी यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इसके अलावा, महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुश्री बिस्मिता पाटले, बाल संरक्षण अधिकारी श्री जितेंद्र बघेल, पीपीआईए फेलो सुश्री अर्कजा, पुलिस एवं यातायात विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी रैली में भाग लिया।
रैली का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस दौरान विभिन्न स्लोगनों और पोस्टरों के माध्यम से महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और समाज में समानता स्थापित करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *