52 किसानों ने डिजीटल पोर्टल में कराया पंजीयन
बिलासपुर फरवरी 2025/sns/मत्स्य विभाग द्वारा मछली पालन किसानों का मात्स्यकि डिजीटल पोर्टल में पंजीयन कराने जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभा कक्ष में कैंप का आयोजन किया गया। मत्स्य विभाग के उप संचालक श्री ए.के. महिस्वर ने बताया कि जिले के विकासखण्ड बिल्हा, मस्तूरी, कोटा एवं तखतपुर से 72 लोग मौजूद थे। जिनमें मछुआ सहकारी समिति, मछुआ समूह, स्व सहायता समूह एवं व्यक्तिगत मत्स्य किसान शामिल थे। मौके पर 52 मत्स्य कृषकों ने मात्स्यकि डिजीटल पोर्टल में अपना पंजीयन कराया। उन्होंने बताया कि एन.एफ.डी.पी. में पंजीकृत मत्स्य किसानों को ही विभागीय योजना का लाभ दिया जाएगा। इस अवसर पर सहायक मत्स्य अधिकारी श्री सतीश मेमन, श्री डी. डी. रात्रे, श्रीमती संगीता सार्वा, श्रीमती अल्का स्वर्णकार, मत्स्य निरीक्षक श्री राजेश वर्मा, सुश्री शतरूपा जायसवाल, श्रीमती संजुला सोनी एवं प्रांजल शर्मा उपस्थित थे।