सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 जून 2025/sns/- जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत गेडापाली के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता एवं इंद्रजीत बर्मन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की विशिष्ट अतिथि में हाईस्कूल प्रांगण में नवप्रवेश बच्चे को तिलक लगा कर मिष्ठान खिलाकर पुस्तक प्रदान कर प्रवेश कराया गया। कलेक्टर द्वारा अपने उद्बोधन में बच्चों को प्रेरित करते हुए अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य निर्माण करने, भावी जीवन में अच्छे पदों में सेवा देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। तत्पश्चात एक पेड़ मां के नाम पर हाईस्कूल प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। शाला प्रवेश उत्सव में प्रमुख रूप से विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस. एन. साहू , जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के पूर्व अध्यक्ष प्रेमलता नेताम, रेवती बाई साहू सरपंच, तुलसी साहू सचिव ग्राम पंचायत गेड़ापाली सहित ग्राम पंचायत गेड़ापाली के हायर सेकेंडरी, हाईस्कूल, मिडिल स्कूल, प्रायमरी स्कूल के शिक्षकगण सहित सैकड़ों छात्र एवं छात्राये उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
ग्राम पंचायत सिवनी च में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए कलेक्टर
जांजगीर-चांपा, 16 अगस्त 2025/sns/- जिले में 2 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिससे जिलेवासियों में देशभक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सभी के मन में सम्मान में वृध्दि […]
कलेक्टर ने राजनांदगांव क्षेत्र को नो फ्लाईंग जोन किया घोषित
राजनांदगांव, 04 नवम्बर 2025/sns/- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव क्षेत्र को उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन के प्रवास को ध्यान में रखते हुए नो फ्लाईंग जोन घोषित किया है तथा ड्रोन जैसी उडऩे वाली मशीनों को प्रतिबंधित किया है।
देश के पहले डिजिटल संग्रहालय में दिखेगी आदिवासी नायकों की शौर्य गाथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी नवा रायपुर में करेंगे शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय का लोकार्पण
रायपुर, 14 अक्टूबर 2025/sns/- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी नवा रायपुर अटल नगर में छत्तीसगढ़ के आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में तैयार किए गए भव्य संग्रहालय सह-स्मारक का लोकार्पण राज्योत्सव के अवसर पर करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बनाए जा रहा यह संग्रहालय देश का पहला डिजिटल संग्रहालय होगा। इस […]


