कवर्धा, 24 जून 2025/sns/- कबीरधाम जिले में खरीफ वर्ष 2025 में रासायनिक उर्वरकों के पर्याप्त भंडारण वितरण एवं गुणवत्तायुक्त तथा उचित मूल्य पर रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए जिला स्तर पर निरीक्षण दल का गठन किया गया है। जिसमें जिले में पदस्थ श्री अखिलेश दत्त दुबे, सहायक संचालक कृषि (8871003543) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला निरीक्षक श्री सारांश शर्मा (9424298903), कवर्धा विकासखंड श्री एन. के. एस. नरविरया (9893419847), श्री एस.के.अहिरवार (9981847347), विकासखंड बोड़ला श्री व्ही. के. यादव (8319154833), श्री पंकज दिल्लीवार (9926245304), विकासखंड स.लोहारा-श्री आर.सी.भवेल (9407319412) एवं विकासखंड पंडरिया श्री नरेंद्र चंद्राकर (मो.नं.-8827086040) को विकासखंडवार सहायक के रूप में दल गठित किया गया है। सभी अधिकारी को सख्त निर्देश जारी किया गया है कि उर्वरक भंडारण, वितरण अधिक दर पर विक्रय एवं अन्य अनियमितता संज्ञान में आने पर कड़ी कार्यवाही किया जाए। जिले के किसानों से अनुरोध है कि खरीफ फसलों के लिए रासायनिक उर्वरकों डी.ए.पी. के वैकल्पिक उर्वरक एस.एस.पी., यूरिया, एम.ओ.पी. एवं एन.पी. के. उर्वरकों का उठाव करें। किसी भी उर्वरक विक्रय केन्द्रों से कालाबाजारी, अधिक दर पर विक्रय तथा अन्य अनियमितताओं पर उपरोक्त गठित दल से संपर्क कर सूचना दे। किसी भी उर्वरक विक्रय केन्द्रों द्वारा कालाबाजारी, अधिक दर पर विक्रय या अन्य अनियमितता की शिकायत प्राप्त होने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत लायसेंस निलंबन, निरस्तीकरण एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ सिंचाई परियोजना मंडल की 33वीं बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ सिंचाई परियोजना मंडल की 33वीं बैठक संपन्न प्रदेश की सिंचाई क्षमता बढ़ाने, भूजल स्तर सुधारने और शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने पर हुई व्यापक चर्चा प्रदेश में 14 नई सिंचाई परियोजनाओं को मिली सैद्धांतिक सहमति रायपुर, 14 नवंबर 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में […]
पेंशन और वेतन निर्धारण विसंगति के समाधान के लिए 28 जनवरी को सारंगढ़ में होगा शिविर
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 27 जनवरी 2026/sns/- राज्य स्थापना के रजत जयंती में संचालनालय पेंशन और भविष्य निधि छत्तीसगढ़ तथा संभागीय कोष, लेखा एवं पेंशन कार्यालय के निर्देश पर जिला कोषालय कार्यालय पुराना कचहरी सारंगढ़ में 28 जनवरी को शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में पेंशन और वेतन निर्धारण के विसंगति का निराकरण किया जाएगा। […]
कुंवरपुर में 35 ग्रामीणों को मिला राजमिस्त्री का हुनर गांव में ही खुलेगा रोजगार अब गांव के आर्थिक विकास में ग्रामीण देंगे योगदान
अम्बिकापुर, 14 अगस्त 2025/sns/- ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं सेंट्रल बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के संयुक्त तत्वावधान में कुंवरपुर ग्राम पंचायत में 30 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत […]

