कोरबा दिसंबर 2024/sns/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा अवैध धान पर कार्यवाही के दिए गए निर्देशों के तहत राजस्व विभाग की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज रमाकांत राठौर, पिता बलराम राठौर, गांव कोरबी धतुरा, तहसील हरदीबाजार के मकान सह गोदाम से 1125 बोरा/450 क्विंटल के लगभग धान की जब्ती की गई। पाली एसडीएम श्रीमती सीमा पात्रे के मार्गदर्शन में राजस्व की टीम तहसीलदार विष्णु पैंकरा, नायब तहसीलदार आर. एस. सोनी, खाद्य निरीक्षक सुरेंद्र लांझी, मण्डी निरीक्षक आकाश भारद्वाज एवं दिनेश कुमार द्वारा उक्त कार्यवाही की गई। इसी तरह ग्राम नुनेरा में व्यापारी संतोष साहू, पिता सखाराम साहू के यहां संयुक्त जांच दल राजस्व विभाग से तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार खाद्य विभाग की टीम ने 125 बोरी/50 क्विंटल धान जब्त किया।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ के बॉक्साइट भंडार का भू-तकनीकी मूल्यांकन परियोजना के लिए हुआ एमओयू
छत्तीसगढ़ विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद (सीकॉस्ट ) एवं जे.एन.आर.डी.डी.सी., खनिज मंत्रालय, भारत सरकार के मध्य एमओयू हस्ताक्षरित अच्छे ग्रेड के बाक्साइट की कमी का सामना कर रहे उद्योगों को मिलेगा इसका लाभ रायपुर, 11 मई 2022/छत्तीसगढ़ विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद (सीकॉस्ट), रायपुर एवं जवाहरलाल नेहरू एल्यूमिनियम अनुसंधान, विकास और अभिकल्प केंद्र (जे.एन.आर.डी.डी.सी.) खनिज मंत्रालय, भारत […]
मजदूर की बेटियों को कॉलेज की पढ़ाई में अब कोई दिक्कत नहीं
छत्तीसगढ़ शासन ने 356 बेटियों के खाते में किया71 लाख 20 हजार रूपए का अंतरणभूमिका ,नेहा और योगेश्वरी मिले पैसों से करेंगी कॉलेज की पढ़ाईबनेंगी सशक्त और आत्मनिर्भररायपुर, जुलाई 2022/ राज्य शासन द्वारा राज्य के विकास, जनता के आर्थिक व सामाजिक उत्थान के लिए कई योजनाऐं संचालित की जा रही है। जिसमें मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण […]
घाटबर्रा में समाधान कार्यक्रम आज अधिकारियों की लगी मजिस्ट्रियल ड्यूटी
अम्बिकापुर, सितम्बर 2022/ उदयपुर तहसील के ग्राम घाटबर्रा में 14 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से समाधान कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों की मजिस्ट्रियल ड्यूटी लगाई गई है।अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री ए.एल ध्रुव ने इस संबंध में आदेश जारी कर अधिकारियों को आवश्यक दायित्व सौंपे हैं। जिला […]