बलौदाबाजार, 6 अगस्त 2025/आईटीआई के विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षित युवाओं को रोज़गार पाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। महानिदेशक प्रशिक्षण कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली एवं संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ के तहत शासकीय आद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था सकरी बलौदाबाजार में शिक्षुता प्रशिक्षण अधिनियम 1961 के अंतर्गत आगामी 11 अगस्त ,सोमवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले का आयोजन सुबह 10.30 बजे से होगा। उक्त मेले में विभिन्न प्रतिष्ठानों को अप्रेंटिसशिप एवं प्लेसमेंट हेतु आंमत्रित किया गया है। शासकीय एवं निजी आईटीआई से उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं आवश्यक अभिलेखों और दस्तावेजों के साथ शामिल होकर इस अवसर का लाभ ले सकते है। कलेक्टर दीपक सोनी ने जिले के सभी आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं से इस मेले में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण आयोजन है। अप्रेंटिसशिप की अवधि एक वर्ष की होगी। अप्रेंटिसशिप पूर्ण करके युवाओं को विभिन्न संस्थानों में रोज़गार के बेहतर अवसर मिल पाएंगे।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के तहत दलहन-तिलहन खरीदी हेतु 28 फरवरी 2026 तक करा सकते हैं फसलों का पंजीयन
जांजगीर-चांपा, 20 फरवरी 2026/sns/- प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम आशा) अंतर्गत प्राइस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 एवं रबी विपणन वर्ष 2026-27 में दलहन एवं तिलहन फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन हेतु पंजीयन की तिथि 28 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।उप संचालक कृषि ने बताया कि […]
एकलव्य विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन 5 सितम्बर तक
बलौदाबाजार, 26 अगस्त 2025/sns/- जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बल्दाकछार (सोनाखान) की कक्षा 7वीं, 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास) बलौदाबाजार-भाटापारा के कक्ष क्रमांक 86 में 26 अगस्त से 5 सितम्बर 2025 कार्यालयीन समय शाम 5 बजे तक मंगाये गये हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में दिखाई सख्ती — कहा, “जनहित में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में दिखाई सख्ती — कहा, “जनहित में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी राज्य एवं केन्द्र शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे बस्तर संभाग के मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष अभियान चलाया जाए प्रभारी सचिवों और संभागीय आयुक्तों को […]

