छत्तीसगढ़

एकलव्य विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन 5 सितम्बर तक

बलौदाबाजार, 26 अगस्त 2025/sns/- जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बल्दाकछार (सोनाखान) की कक्षा 7वीं, 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास) बलौदाबाजार-भाटापारा के कक्ष क्रमांक 86 में 26 अगस्त से 5 सितम्बर 2025 कार्यालयीन समय शाम 5 बजे तक मंगाये गये हैं।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए कक्षा 7वीं के लिए 04 बालक एवं 02 बालिका कुल 06, कक्षा 9वीं के लिए 03 बालक एवं 02 बालिका कुल 05 एवं कक्षा 11वीं के लिए 15 बालक एवं 12 बालिका कुल 27 सीट निर्धारित किया गया हैं। इनमें 22 बालक एवं 16 बालिका कुल 38 बालक एवं बालिका को प्रवेश दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *