बलौदाबाजार, 6 अगस्त 2025/प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत कार्यों में घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरतने के कारण ग्राम रोजगार सहायक क़ो पद से बर्खास्त कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार विकासखंड पलारी अंतर्गत मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत कुकदा में पदस्थ ग्राम रोजगार सहायक राजेंदर सिंह मार्कण्डेय द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत कार्यों में पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरती गई। इस कृत्य क़ो लोक हित के विपरीत मानते हुए सिविल सेवा संविदा नियुक्ति नियम 2012 के कण्डिका 11(5) अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पलारी द्वारा ग्राम रोजगार सहायक कुकदा राजेंदर सिंह मार्कण्डेय की संविदा सेवा एक माह की वेतन के साथ समाप्त कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
आत्मानंद स्कूल तोकापाल में दी गई आपदा प्रबंधन की सीख
जगदलपुर, 18 फरवरी 2026/sns/- स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय तोकापाल के प्रांगण में बुधवार को सुरक्षा और सजगता का एक अनूठा दृश्य देखने को मिला। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम द्वारा आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को किसी भी आकस्मिक विपदा से निपटने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप […]
सांसद खेल महोत्सव का आगाज युवाओं को मिलेगा पारंपरिक और परंपरागत खेलों में प्रतिभा दिखाने का मौका 20 सितंबर तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
अम्बिकापुर, 19 सितम्बर 2025/sns/- युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने तथा पारंपरिक एवं परंपरागत खेलों को संरक्षित करने के उद्देश्य से भारत सरकार के युवा खेल मंत्रालय के निर्देश पर संसदीय क्षेत्र सरगुजा में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ 29 अगस्त 2025, राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर […]
पीएम सूर्य घर योजना के क्रियान्वयन में लाएं तेजी- कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा सोलर पैनल के त्वरित इंस्टॉलेशन पर हो जोर कलेक्टर ने ली विद्युत विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक
कवर्धा, 17 अक्टूबर 2025/sns/- पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शासन की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और लोकहितकारी योजना है। यह हितग्राहियों को न सिर्फ बिजली बिल में राहत प्रदान करती है बल्कि उन्हें ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर भी आगे बढ़ने के साथ पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी यह एक प्रभावी पहल है। कबीरधाम जिले के […]



