छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय रोजगार मेला के लिए बैठक आयोजित


बिलासपुर, 7 अगस्त 2025/sns/- प्रदेश में आगामी माह में होने वाले राज्य स्तरीय मेले के आयोजन के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के संचालक श्री विजय दयाराम ने की। उन्होंने आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय बिलासपुर के प्राचार्य डॉ एस. के. सिंघई को बिलासपुर संभाग से इस आयोजन को सफलतापूर्वक पूर्ण करने की जिम्मेदारी दी गई।
इसी तारतम्य में 4 अगस्त को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय कोनी बिलासपुर में कोर समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय बिलासपुर के प्राचार्य डॉ एस. के. सिंघई, शासकीय कन्या पॉलीटेक्निक बिलासपुर के प्राचार्य प्रो अभिषेक अवस्थी सहित रोजगार विभाग के उपसंचालक श्री अमन पहारे उपस्थित रहे। इस बैठक में आगामी रोजगार मेला को सफल बनाने हेतु कार्य योजना बनाई गई। जिसके तहत 8 अगस्त को संभाग के सभी इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा संस्थानों के प्रशिक्षण एवं नियोजन अधिकारियों को तथा 11 अगस्त को को संभाग के सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षण एवं नियोजन अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया जायेगा। इन प्रशिक्षणों में छात्र छात्राओं को ई रोजगार पोर्टल में पंजीयन कराये जाने, साक्षात्कार की तैयारी कराये जाने के सम्बन्ध में मार्गदर्शन दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *