दुर्ग, 08 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए पाटन विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 23.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा अनुशंसित इन कार्यों के संपादन के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पाटन को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाटन विधानसभा के अंतर्गत ग्राम एवं ग्राम पंचायत छाटा के निषाद पारा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 6.50 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत डिडाभाठा (रानीतराई) के निषाद पारा में सामुदायिक भवन के पास किचन शेड एवं नाली निर्माण कार्य के लिए, ग्राम बीजाभाठा के मुक्तिधाम में शेड निर्माण कार्य के लिए और ग्राम महकाखुर्द के पंचायत भवन में बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य हेतु 5-5 लाख रूपए तथा ग्राम पंदर में लीला चौरा के पास बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु 2.00 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है।
संबंधित खबरें
मनरेगा श्रमिक बने कुशल राजमिस्त्री
सुकमा में नियद नेल्ला नार योजना ने बदली मजदूरों की जिंदगी रायपुर, 14 जनवरी 2026/sns/- जिन हाथों में कल तक केवल मिट्टी ढोने की कुदाल थी, आज वहीं हाथ नाप-जोख का फीता और करनी थामकर राजमिस्त्री बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सुकमा जिले में वह बदलाव दिखाई दे रहा है, जिसकी कल्पना […]
वन विभाग ने कुंए में गिरे हाथियों का सफलता पूर्वक किया गया रेस्क्यू
बलौदाबाजार, 04 नवम्बर 2025/sns/-बलौदाबाजार वनमण्डल के अंतर्गत हरदी ग्राम में तीन हाथी-एक मादा हाथी, उसका बच्चा एवं एक नर जुवेनाइल हाथी- ग्रामीण टिकनेश्वर ध्रुव के खेत में फिसलकर गिर गए थे। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने तत्काल मौक़े पर पहुँचकर त्वरित और समन्वित कार्रवाई की गई। वन विभाग द्वारा सुरक्षा […]
प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार योजना का देशव्यापी शुभारंभ
प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार योजना का देशव्यापी शुभारंभ स्वस्थ मां ही सशक्त समाज की निर्माता: प्रधानमंत्री श्री मोदी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शुरू हुई स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान विकसित भारत की ठोस नींव साबित होगी : मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री हजारों महिलाओं […]

