दुर्ग, 08 जनवरी 2026/sns/-राज्य सरकार की सुचारू, पारदर्शी और किसान हितैषी नीति के कारण जिले में धान खरीदी और उपार्जन केन्द्रों से धान के उठाव में तेजी आई है। धान खरीदी को आसान बनाने की दिशा में राज्य सरकार की निर्णायक कदम से धान विक्रय की प्रक्रिया सरल हुई है। जिसके तहत अब दिन-रात कभी भी मोबाईल एप तुंहर टोकन के माध्यम से किसानों को धान बेचने के लिए टोकन मिलने लगा है। किसानों के लिए यह बड़ी सहुलियत है कि उनके लिए तुंहर टोकन एप अब 24 घंटे उपलब्ध है। अब मोबाईल एप से टोकन काटने के लिए किसी निर्धारित समय की बाध्यता नही है। धान बेचने के बाद त्वरित भुगतान का किसानों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। सरकार की व्यवस्था से प्रभावित होकर किसान अपनी उपज बेचने टोकन प्राप्त निर्धारित तिथि अनुसार उपार्जन केन्द्र पहुंच रहे हैं। जिले में अब तक 85,3286.02 लाख रूपए की लागत से 3,59,944.16 मे. टन धान की खरीदी हो चुकी है। समय पर भुगतान राशि मिलने पर 66264 किसान लाभान्वित हुए हैं। उपार्जन केन्द्रों से धान की उठाव भी तेजी से होने लगी है। जिससे अब दूसरे किसानों को धान बेचने का अवसर मिला है। उठाव हेतु 1,78,338.00 मे. टन धान का डीओ जारी हुआ है। अब तक उपार्जन केन्द्रों से 1,20,111.55 मे. टन धान का उठाव किया जा चुका है। सरकार की इस पारदर्शी व्यवस्था में किसान भी सहभागी बनते हुए धान बेचने के पश्चात् रकबा समर्पण करने आगे आ रहे हैं। जिससे बिचौलियों को अपनी धान खपाने का अवसर नहीं मिला है। जिले में अब तक धान बेच चुके 36786 कृषकों ने 862.88 हेक्टेयर रकबा समर्पण कर चुके हैं। उपार्जन केन्द्रों में धान बेचने के लिए पहुंचने वाले किसानों हेतु जिला प्रशासन द्वारा समुचित प्रबंध किया गया है। वर्तमान में उपार्जन केन्द्रों में बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था है। इसके तहत केन्द्रों में 28,77,554 बारदाने उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
इच्छुक मान्यता प्राप्त निजि चिकित्सकों से आवासीय संस्थाओं में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु आवेदन
बीजापुर, 24 जून 2025/sns/ – जिले में संचालित ऐसे विभागीय छात्रावास/आश्रम शालाओं के समीप प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अथवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संचालित नहीं है। उन छात्रावास/आश्रम शालाओं में निवासरत छात्र-छात्राओं को स्वस्थ तन स्वस्थ मन (स्वास्थ्य सुरक्षा) योजनांतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण किये जाने हेतु मान्यता प्राप्त चिकित्सा जो एम.बी.बी.एस, बी.ए.एम.एस. डिग्री धारी निजी चिकित्सकों से अनुबंध […]
आदि सेवा पर्व और सेवा पखवाड़ा तथा विकसित भारत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की संकल्पना पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
अम्बिकापुर, 19 सितम्बर 2025/sns/- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आदि सेवा पर्व और सेवा पखवाड़ा तथा विकसित भारत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की संकल्पना पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन जनसंपर्क विभाग द्वारा बुधवार को अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज परिसर में किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष […]
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत रिक्त पदों हेतु कौशल परीक्ष, साक्षात्कार एवं लिखित परीक्षा का आयोजन – 24 अक्टूबर को
अम्बिकापुर, 14 अक्टूबर 2025/sns/- कार्यालय जिला पंचायत सरगुजा से प्राप्त जानकारी अनुसार राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक (02-पद), क्षेत्रीय समन्वयक (10-पद) एवं लेखा सह एमआईएस सहायक (06-पद) कुल 18 रिक्त पदों हेतु सभी पात्र उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों (सभी अंक सूची, अनुभव एवं सैलरी से संबंधित मूल दस्तावेज, जाति प्रमाण-पत्र, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र […]


