मुंगेली 21 नवम्बर 2024/sns/ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री संजय सिंह जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विकासखंडवार जल जीवन मिशन के कार्यों सहित निर्माणाधीन पानी टंकी के समीप जल स्रोत उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को हर घर जल प्रमाणीकरण के कार्यों में गति लाने निर्देशित किया। इसके पश्चात मुख्य अभियंता श्री सिंह ने जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत खुड़िया समूह के कार्यों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान मुंगेली स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मुंगेली के कार्यपालन अभियंता श्री कुंदन राना, पथरिया एस.डी.ओ. श्री सुधाकर सोनकुशरे, मुंगेली एस.डी.ओ. श्री आशीष मिश्रा, सहायक अभियंता श्री एच.एस. कंवर, उपअभियंता श्री प्रतीक पाटनी, श्री राहुल देवांगन, श्री कृष्ण मूर्ति एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
निर्वाचन कार्य में लापरवाही के कारण सहायक ग्रेड 2 देवराज सिदार निलंबित
सारंगढ़ बिलाईगढ़ फरवरी 2025/sns/राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सहायक ग्रेड 2, देवराज सिदार तहसील सारंगढ़ को निर्वाचन संबंधित कार्य हेतु ड्यूटी लगाई गई थी, निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही बरतने एवं स्वेच्छाचारितापूर्वक बिना अनुमति के ड्यूटी से प्रस्थान करने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत तत्काल […]
रेडियो जनदर्शन में काल कर बतायी समस्या तो समाधान के लिए मौके पर पहुंचे कलेक्टर श्री भीम सिंह नगर निगम शॉपिंग काम्प्लेक्स में नियमित सफाई और पेयजल व्यवस्था के दिये निर्देश
रायगढ़, मई 2022/ रेडियो जनदर्शन के कार्यक्रम के दौरान एक कॉलर ने फोन कर कलेक्टर श्री भीम सिंह को नगर निगम काम्प्लेक्स में नियमित सफाई और पेयजल के अभाव की समस्या बतायी। कलेक्टर श्री सिंह रेडियो जनदर्शन का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद तत्काल एस.पी.आफिस के बाजू में स्थित नगर निगम की शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को झुमका महोत्सव में सेजल अग्रहरि ने उनकी पेंटिंग भेंट की
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को झुमका महोत्सव में सेजल अग्रहरि ने उनकी पेंटिंग भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सेजल को धन्यवाद दिया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।