मोहला, 23 सितंबर 2024/sns/- समाज में किसी व्यक्ति की पहचान उसके खान-पान, कपड़े और मकान से बनती है। यह तीन चीजें जीवन की नितांत आवश्यकताओं में शामिल है। इसके बिना जीवन की धारा को गति देना संभव नहीं हो पता है। जीव-जंतु हो या पशु-पक्षी या इंसान, चैन के साथ रहने के लिए एक आशियाने की आवश्यकता होती है। अपना खुद का मकान होना हर इंसान का एक सपना होता है। इसके बगैर कोई भी इंसान चैन की नींद नहीं सो पता है। ऐसे बेघर लोगों के सपनों को पंख देने का काम प्रधानमंत्री आवास योजना कर रहा है। जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत विकासखंड मानपुर के ग्राम पंचायत टोहे निवासी श्री सुंदरलाल का सपना साकार हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना से श्री सुंदरलाल को पक्का आवास मिला है। उनसे बात करने पर उन्होंने बताया कि उनका मकान पहले कच्चा था, जिसमें पूरे परिवारजन को बारहों महीने रहने में परेशानी होती थी। सर्व सुविधा युक्त प्रधानमंत्री आवास योजना मिलने से उसके जीवन को एक नया पंख मिला है, और वह चैन की नींद सो पाता है। उन्होंने आगे बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना मिलने से उसके जीवन में एक नया उजियारा आया है और उसे रात में बेचौनी से गुजरना नहीं पड़ता है। उन्होंने बताया कि वह अब कच्चे मकान के भय से मुक्त होकर चैन की नींद सोता है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
संबंधित खबरें
पीएम-आशा योजना के तहत किसानों के पंजीयन की तिथि 22 मई तक बढ़ी
कवर्धा, 09 मई 2025/sns/- कबीरधाम जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान योजना (पीएम-आशा योजना) के अंतर्गत किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है। अब जिले के कृषक 22 मई 2025 तक अपनी फसलों का पंजीयन करवा सकते हैं।कृषि विभाग के उपसंचालक श्री अमित कुमार मोहंती ने यह जानकारी देते हुए […]
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान सप्ताह के तहत विद्यार्थियों को दिया गया प्रशिक्षण विद्यार्थियों ने ‘‘जल का लेखा-जोखा कार्बन पदचिन्ह के गणना’’ करना सीखा
सुकमा 13 जनवरी 2022/ स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पावारास, सुकमा में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान सप्ताह 2021 का आयोजन किया गया। जिसका विषय ‘‘जल का लेखा-जोखा कार्बन पदचिन्ह के गणना’’ है। यह कार्यक्रम भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय व नवाचार एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा मंत्रालय का है। कार्यक्रम के अंतर्गत जिला शिक्षा […]
विशेष प्रतिभाओं को पहचान कर आगे बढ़ने का देना होगा अवसर-श्री सिंहदेव
राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा में दुर्ग जोन बना ओवरऑल चैंपियनचार दिवसीय राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न अम्बिकापुर, अक्टूबर 2022/ छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टीएस सिंहदेव की मुख्य आतिथ्य में 22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन समारोह शुक्रवार को शासकीय बहु उद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर के प्रांगण में […]