सुकमा 13 जनवरी 2022/ स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पावारास, सुकमा में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान सप्ताह 2021 का आयोजन किया गया। जिसका विषय ‘‘जल का लेखा-जोखा कार्बन पदचिन्ह के गणना’’ है। यह कार्यक्रम भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय व नवाचार एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा मंत्रालय का है। कार्यक्रम के अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारी श्री नितिन डड़सेना तथा संस्था के प्राचार्य श्रीमती टी.डी दास महोदया के सहयोग एवं मार्गदर्शन में और श्री खम्हन लाल
बनपेला (व्याख्याता, रसायन ) और शारदा तिवारी (शिक्षक, विज्ञान ) के नेतृत्व की टीम ने किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा 6वीं से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों में विज्ञान और गणित विषय के ज्ञानार्जन को रचनात्मक तरीके से प्राप्त कराना है। इसके तहत विद्यालय टीम ने सुकमा में स्थित वाटर फिल्टर प्लांट एवं नर्सरी जाकर विषय से संबंधित कार्य प्रणाली को देखकर व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त किया तथा इसके माध्यम से
अनेक कार्य सम्पादित किया जैसे घरेलू परियोजना के लिए जल का लेखा-जोखा (कक्षा 6वीं से 8वीं तक), बागवानी के लिए जल का लेखा-जोखा (कक्षा 6वीं से 8वीं तक) कृषि फसलों के लिए जल का लेखा-जोखा (कक्षा 9 वीं से 10वीं तक) कार्बन पदचिन्ह की गणना करना (कक्षा 11वीं से 12वीं तक) सीखा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को बढ़ते कार्बन डाई आक्साइड का हमारे जीवन पर दुष्प्रभाव और इनका निराकरण कैसे करना है, इस विषय पर सीख दी गई।
