मोहला, 19 सितंबर 2024/sns/- जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के ग्राम देवरसुर में लखपति दीदी पहल अंतर्गत स्व सहायता समूह की 10 दीदियों के आजीविका संवर्धन हेतु डीएमएफ योजना से स्वीकृत 10 कुक्कुट शेड का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने महिलाओं को मुर्गीपालन कार्य से अधिक से अधिक आय अर्जित कर अपनी आजीविका बढ़ाने हेतु उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा कि कुक्कुट पालन का कार्य उचित देखरेख से करते हुए अपनी आमदनी में इजाफा करें। जिससे लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य पूरा हो सके। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक श्री हेमंत ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रियंवदा रामटेके, अन्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव, पटेल, हितग्राही, ग्रामीण उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
चुनावो में लगातार कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री जी को गाली देना ,गृह मंत्री जी का वीडियो एडिट करना बताता है कांग्रेस हार मान चुकी है:साय
छत्तीसगढ़ की जनता मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने संकल्पित :विष्णु देव साय भाजपा सभी ग्यारह सीटें जीत रही है : साय चुनावो में लगातार कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री जी को गाली देना ,गृह मंत्री जी का वीडियो एडिट करना बताता है कांग्रेस हार मान चुकी है:साय रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा कार्यालय […]
कलेक्टर पोट्ठ लईका पहल अभियान अंतर्गत पालक चौपाल में हुए शामिल
राजनांदगांव 04 अगस्त 2024/sns/- जिले में पोट्ठ लईका पहल अभियान नवाचार के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों में शिशुवती माताओं, गर्भवती महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को पोषण आहार के संबंध में प्रत्येक शुक्रवार को पालक चौपाल आयोजित कर जागरूक किया जा रहा है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल आज डोंगरगांव विकासखंड के आंगनबाड़ी केन्द्र कोनारी एवं दीवानभेड़ी में […]
आपातकाल देश के इतिहास का काला अध्याय: जिन्होंने संविधान कुचला था, वो अब उसकी दुहाई देते हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
तानाशाही के विरुद्ध लोकतंत्र की विजयगाथा है 21 मार्च रायपुर मार्च 2025/sns/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 21 मार्च को भारत के लोकतंत्र के लिए ऐतिहासिक दिन बताय। उन्होंने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है, और 21 मार्च 1977 वह दिन है जब देश ने तानाशाही के विरुद्ध जीत दर्ज […]