दुर्ग, 02 सितम्बर 2024/sns/- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल के निर्देशन से कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा ष्अष् में दुर्ग जिले के किसानों के बीज उत्पादन कार्यक्रम समापन कार्यक्रम में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के निदेशक विस्तार सेवायें डॉ. एस.एस. टूटेजा ने जिले के किसान प्रशिक्षणार्थी के समस्त प्रश्नों जैसे बीज की ग्रेडिंग मशीन लगाने की प्रक्रिया, बीज प्रमाणीकरण के लिये पंजीयन प्रक्रिया, बीज निरस्त होने पर किसानों को नुकसान हो तो क्या करना है, जैविक बीज बनाने के लिये प्रमाणीकरण की प्रक्रिया, जैविक बीज भंडारण में सावधनियां, जैविक फसल में कोई रसायन मिला हो तो कैसे जांच हो, बीजों के भर्ती के लिये बोरी जूट की हो या प्लास्टिक बोरी का उपयोग किया जाए, बोरे की व्यवस्था किसके माध्यम से किया जायेगा जैसे कई प्रश्नों की तकनीकी जानकारी प्रदान की। छः दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 28 किसानों ने भाग लिया इस कार्यक्रम में किसानों को जैविक धान उत्पादन की पंजीयन प्रक्रिया, जैविक बीज उत्पादन, जैविक धान विक्रय के लिये एफ.पी.ओ. की भूमिका पर भी चर्चा हुई। इसके पूर्व डॉ. ईश्वरी कुमार द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र के ग्रेडर ईकाई जहां बीज संशाधित किया जाता है का प्रायोगिक प्रदर्शन किसानों को कराया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख डॉ. विजय जैन में आगामी फसलों जैसे सरसों, चना, आदि के लिए तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराने का किसानों को आश्वस्त किया। कार्यक्रम के अन्त में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विनय नायक द्वारा प्रेषित किया गया।
संबंधित खबरें
देसी गाय के गोबर ने दिलाई अलग पहचान, 30 लाख रुपये की आमदनी भी हुई गोकुल नगर गौठान के स्व-सहायता समूह की महिलाओं की आय का नया जरिया बना देशी गाय का गोबर*
देसी गाय के गोबर ने दिलाई अलग पहचान, 30 लाख रुपये की आमदनी भी हुईगोकुल नगर गौठान के स्व-सहायता समूह की महिलाओं की आय का नया जरिया बना देशी गाय का गोबर* गोबर के कलात्मक उत्पादों ने दिलाया महिलाओं को विभिन्न मंचों पर सम्मान यूँ तो भारतीय संस्कृति में गाय को कामधेनु कहा गया है […]
*धान खरीदी का ढाई महीने तक चला अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न*
*सवा लाख किसानों से 6.90 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी *कोचियों और दलालों के विरुद्ध 77 कार्रवाई,1 करोड़ रुपए का 2906 क्विंटल धान जब्त* *85 फीसदी धान का हो चुका उठाव, उठाव के मामले में राज्य में अव्वल* बिलासपुर जनवरी 2025/sns/छत्तीसगढ़ शासन, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर […]
सभी जर्जर सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए अभियान चलाकर युद्धस्तर पर करें कार्य – कलेक्टर
जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया में किसी को भी ना हो परेशानी – कलेक्टररामायण मंडली के मानस गायन प्रतियोगिता के लिए समितियों का कराएं पंजीयन – कलेक्टरसड़कों पर आवारा मवेशियों के बैठने को रोकने के लिए नगरीय निकायों को उचित व्यवस्था करने के दिए निर्देशसभी शासकीय दफ्तरों में बायोमेट्रिक या आधुनिक फेस रीडिंग मशीन […]