अस्पताल अधीक्षक ने बताया दोनों की स्थिति सामान्य, कोई अंदरूनी चोट नहीं, आवश्यक इलाज जारी अम्बिकापुर 16 दिसम्बर 2023/ शनिवार सुबह प्रतापपुर नाका में हुए सड़क दुर्घटना में दो लोगों को साधारण चोटें आई हैं। उन्हें त्वरित सहायता करते हुए जिला चिकित्सालय में प्राथमिक इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। शनिवार सुबह प्रतापपुर नाका से गुजरने के दौरान प्रतापपुर की ओर से आ रहे दोपहिया वाहन में सवार महिला रानू तिर्की 27 वर्ष और पुरुष मोतीलाल उम्र 50 वर्ष वाहन की तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर कलेक्टर वाहन से टकरा गए। अचानक हुए हादसे से मरीज मोतीलाल घबरा गए। जबकि रानू को बाएं पैर में दर्द की जानकारी प्राप्त हुई है। दोनों की तुरंत सहायता करते हुए कलेक्टर स्वयं उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज जारी है।अस्पताल अधीक्षक डॉ आर्या ने बताया कि दोनों मरीज की हालत सामान्य है। मेडिकल जांच में रानू को बाएं घुटने में दर्द है और मोतीलाल को बाएं पैर में फ्रेक्चर पाया गया है। किसी को भी अंदरूनी चोट नहीं है। दोनों मरीजों का सीटी स्कैन किया जा रहा है जिसके बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। मेडिकल टीम मुस्तैदी से कम कर रही है। प्रशासन द्वारा तत्काल सहायता सुनिश्चित की गई है।कलेक्टर ने की दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट जरूर पहनने की अपील- कलेक्टर श्री कुन्दन ने दोपहिया वाहन चालकों से गाड़ी चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाएं दिन या समय देखकर नहीं आती, जरूरी है कि पहले से ही सावधानी बरती जाए। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनने की अपील की है जिससे दुर्घटना के दौरान गंभीर हानि से बचा जा सके।
संबंधित खबरें
सभी प्राथमिक स्कूलों में होगा कहानी उत्सव का आयोजन
कवर्धा, 21 फरवरी 2022। राज्य में मूलभूत साक्षरता के विकास के लिए बच्चों को सुनने के कौशल में दक्ष बनाया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस के दौरान 22 फरवरी को राज्य के सभी प्राथमिक स्कूलों में कहानी उत्सव मनाया जाएगा। कहानी सुनाने के लिए स्कूलों में बड़े-बुजुर्गों को आमंत्रित किया जाएगा, जो स्थानीय भाषा में […]
उत्कृष्ठ कार्यों के लिए दिव्यांगजन एवं संस्थाएं हुई सम्मानित
राज्य स्तरीय समारोह में समाज कल्याण मंत्री ने किया सम्मान शासन के खर्च पर दुबई जाएगी नेत्रहीन पैराएथलीट कुमारी ईश्वरी प्रदेश के 122 दिव्यांगजन को दी गई 37.44 लाख रूपए की सहायता राशि समाज में अच्छे काम दूसरों के लिए बनते हैं प्रेरणा – श्रीमती भेंड़िया रायपुर, 04 मार्च 2022/ दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए […]
मुख्यमंत्री एक अप्रैल को देंगे सक्ती को 226 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री सक्ती में जिन कार्यों का लोकार्पण करेंगे उनमें 10.79 करोड़ की लागत से निर्मित 4 सड़कों का लोकार्पण करेंगे। इनमें 2.53 करोड़ रुपए की लागत से मरकामगोढी से खुशउडेरा अमलीडीह पहुंच मार्ग, 2.22 करोड़ रूपए की लगात से ग्राम बघौदा से सुखरीकला तक मार्ग, 2.50 करोड रुपए की लागत से ग्राम कड़ारी से गत्वा […]