राजनांदगांव, नवम्बर 2023। विधानसभा डोंगरगढ़ एवं राजनांदगांव के व्यय प्रेक्षक मुग्धा किरण सरदेशपाण्डे ने आज डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 165 धुसेरा एवं राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के संगवारी मतदान केन्द्र 120 राजनांदगांव शासकीय दिग्विजय कालेज पहुंचकर मतदान कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने मतदान दलों से मतदान प्रगति के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। व्यय प्रेक्षक ने पहली बार मतदान देने पहुंची कुसुमलता साहू एवं उनकी माँ श्रीमती प्रमिला साहू से बातचीत की। व्यय प्रेक्षक से कुसुमलता साहू ने कहा कि पहली बार मतदान देकर बहुत खुशी महसूस हो रही है। हम सभी को देश एवं राज्य की प्रगति के लिए मतदान जरूर करना चाहिए। व्यय प्रेक्षक ने सभी मतदाताओं से मतदान केन्द्र पहुंचकर शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के संगवारी मतदान केन्द्र 120 राजनांदगांव शासकीय दिग्विजय कालेज राजनांदगांव में मतदान कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने महिला मतदान दल प्रभारी से मतदान प्रगति के संबंध में जानकारी ली। व्यय प्रेक्षक मुग्धा किरण सरदेशपाण्डे ने डोंगरगढ़ एवं राजनांदगांव स्थित मतदान केन्द्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया। इस दौरान एसडीएम एवं रिटर्निंग ऑफिसर श्री गिरिश रामटेके, नायब तहसीलदार श्री विजय साहू, लाइजनिंग ऑफिसर श्री ज्ञानेन्द्र कश्यप सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
नगर निगम में सड़क, जल और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 5.40 करोड़ स्वीकृत
सीसी रोड निर्माण, पेयजल पाइप लाइन विस्तार और कचरा कलेक्शन के लिए वाहन और मशीनों की होगी खरीदीकलेक्टर श्री सिन्हा ने शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के दिए निर्देश15 वें वित्त की राशि से होंगे काम, शासन से मिली मंजूरीरायगढ़, 10 अप्रैल 2023/ रायगढ़ नगर निगम के विभिन्न कार्यों के लिए शासन से 5.40 करोड़ की […]
जनरल आब्जर्वर श्री पवन कुमार ने 21 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया
सारंगढ़ बिलाईगढ़, नवंबर 2023/जनरल आब्जर्वर श्री पवन कुमार ने दो दिन में बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 21 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मतदान केन्द्र में न्यूनतम सुविधा मुहैया सुनिश्चित करने सहायक रिटर्निंग अधिकारी को निर्देशित किया। जनरल आब्जर्वर श्री पवन कुमार ने निरीक्षण के दौरान सरसींवा में उचित बैठक व्यवस्था बनाने और […]
वन अधिकार पत्र हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित
कोरबा 17 जुलाई 2024/sns/- विकासखण्ड पाली के ग्रामों से वन अधिकार अधिनियम 2006 अंतर्गत 487 वन अधिकार पत्र हेतु दावे प्राप्त हुए हैं जिनका वनाधिकार पत्र तैयार किया जाएगा। किसी व्यक्ति/समुदाय/संस्था को इस पर आपत्ति है तो 15 दिवस के भीतर कार्यालय आदिवासी विकास विभाग कोरबा में उपस्थित होकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। […]