मोहला, अक्टूबर 2023 । मोहला विकासखंड के महाराष्ट्र सीमा से लगे ग्राम पारदी में आज मतदाताओं को जागरूक करने हेतु स्वीप गतिविधि अन्तर्गत जागरूकता रैली निकाला गया। ग्रामवासी और स्कूल के बच्चों ने ग्राम भ्रमण कर जागरूकता संदेश दिया। जनपद सीईओ डॉ. कंचन वाल्दे ने मतदाताओं को मतदान करने हेतु शपथ दिलाई। नागरिकों को मतदान के महत्व से भलीभांति अवगत कराया गया। लोगों को प्रेरित किया गया कि मतदान कर लोकतांत्रिक व्यवस्था में सहभागी बनकर, एक अच्छे नागरिक होने का परिचय देवें। बताया गया कि मतदान नागरिकों को प्रदत्त मौलिक अधिकार है। जिसका प्रयोग कर हम सरकार का चुनाव कर सकते हैं। मतदान से हम अपने देश की संवैधानिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान कर सकते हैं। आने वाले भविष्य को हम सुखद बना सकते हैं। इस दौरान विकासखंड चिकित्सा अधिकारी श्रीमती सीमा ठाकुर समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी समेत अन्य विभागीय कर्मचारी-अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
संयुक्त सचिव श्री रघुराज माधव राजेंद्रन ने स्याहीमुड़ी स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण
कोरबा फरवरी 2022/ भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय अंतर्गत संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला कोरबा के प्रभारी अधिकारी श्री रघुराज माधव राजेंद्रन ने आज स्याहीमुड़ी स्थित एजुकेशन हब में पहुंचकर प्रयास आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। संयुक्त सचिव ने प्रयास विद्यालय पहुंचकर वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों और शिक्षकों की जानकारी ली। श्री राजेंद्रन ने विद्यार्थियों द्वारा […]
मुख्य सड़कों से पशुओं को हटाने गतिविधियां सतत् चलती रहे – कलेक्टर सुश्री चौधरी
दुर्ग, 14 अगस्त 2024/sns/- कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने सड़कों में विचरण करने वाले पशुओं के कारण दुर्घटनाओं की संभावना को ध्यान में रखते हुए नगरीय निकायों के अधिकारियों से कहा है कि जिले के मुख्य सड़कों से पशुओं को हटाने संबंधी गतिविधियां निकायों में सतत् चलती रहे। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी क्षेत्र […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अकलतरी में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क का किया निरीक्षण
समूह की महिलाओं से मुख्यमंत्री हुए रूबरू बूढ़ी माई स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बांस के पैरा से बनी पेंटिंग मुख्यमंत्री को भेंट कीबिलासपुर, 12 मई 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर जिले के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात के दौरान ग्राम अकलतरी में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) का अवलोकन किया। […]