शासन की योजनाओं से प्रेरित होकर जिले के किसानों का धान के बदले उद्यानिकी फसलों की ओर बढ़ रहा रूझान जांजगीर-चांपा 5 अक्टूबर 2023/ शासन की योजनाओं से प्रेरित होकर जिले के किसानों में धान के बदले उद्यानिकी फसलों की ओर रूझान बढ़ रहा है। जिससे जिले में केले एवं अन्य वाणिज्यिक फसल से किसान समृद्ध हो रहे हैं। इसी कड़ी में जिले के पामगढ़ विकासखंड के ग्राम सेमरिया के किसान उत्तमेश साहू ने बताया कि वे पहले धान की फसल लेते थे। किंतु लागत के अनुपात में आय कम होने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा था, फिर उन्हें उद्यान विभाग के अधिकारियों से संपर्क हुआ। तब विभाग के अधिकारियों ने उन्हें विभाग में संचालित योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिसके फलस्वरुप उन्होने केले की फसल लगाने की सोची और केले की फसल ने उनकी जिंदगी ही बदल डाली। उन्होंने जी-9 वेरायटी का केला लगाया है। यह वेरायटी जिले की जलवायु के अनुकूल है। केले की उत्पादन से उनके आय में तीन से चार गुना की वृद्धि हो गई और वे केलों को शिवरीनारायण, बिलासपुर और आसपास के मार्केट में बेंच रहे हैं। जिसकी आय से उनकी आर्थिक स्थिति में बहुत सुधार आया। वे अभी तक केले की फसल से 2 लाख 80 हजार का लाभ प्राप्तकर चुके हैं। अब वे आसपास के किसानों को भी धान के स्थान पर अन्य फसल लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। किसान उत्तमेश के पास लगभग डेढ़ हेक्टेयर खेती का रकबा है, जिसमें वह आधे हेक्टेयर में केले की फसल ले रहे हैं। उनकी सफलता से प्रभावित होकर आसपास के बहुत से कृषक भी केले की फसल लगाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं और उनसे फसल की जानकारी के लिए संपर्क भी करते हैं।
संबंधित खबरें
वृहद समाधान शिविर: जन सामान्य की समस्याओं के निराकरण के लिए जिला प्रशासन पहुंचा खम्हार, विधायक धरमजयगढ़ श्री लालजीत सिंह राठिया हुए शामिल
वृहद समाधान शिविर में किसी को मिला ट्रायसाईकिल, जाति प्रमाण पत्र तो किसी का बना ड्राइविंग लाइसेंसरायगढ़, दिसम्बर 2022/ विधायक धरमजयगढ़ श्री लालजीत सिंह राठिया के मुख्य आतिथ्य में आज विकासखण्ड धरमजयगढ़ के ग्राम खम्हार में वृहद समस्या समाधान शिविर एवं मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में 1718 मरीजों की स्वास्थ्य जांच […]
273 आवेदनों में से 96 लोगों का बना लर्निंग लायसेंस सुशासन तिहार में आमजनों को मिल रहा त्वरित निराकरण
सुकमा, 02 मई 2025/sns/- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप सुकमा जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत नागरिकों की समस्याओं और आवश्यकताओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। इस अभियान के तहत परिवहन विभाग ने लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया को आसान और त्वरित बनाकर आम नागरिकों को बड़ी राहत दी है। परिवहन […]
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने भोरमदेव और खेड़ापति हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र विकास, सुख एवं समृद्धि की कामना की
क्षेत्र विकास में नया आयाम जोड़ने के लिए कृत संकल्पित:- विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने भोरमदेव और खेड़ापति हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र विकास, सुख एवं समृद्धि की कामना की आप सबकी सहभागिता और विश्वास का ही परिणाम है कि हमारा पहला वर्ष विकास और जनकल्याण की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धियों से […]