छत्तीसगढ़

वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी तथा बहादुर कलारिन सम्मान हेतु आवेदन 10 अक्टूबर तक

मुंगेली 29 सितम्बर 2023// वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी तथा बहादुर कलारिन सम्मान हेतु आवेदन 10 अक्टूबर तक किया जा सकता है। महिला बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं, विशेष कर वीरता, शौर्य, साहस तथा आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को प्रतिवर्ष वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाता है। जिसके तहत महिला को 02 लाख रूपए तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाएगा।
इसी तरह महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने वाली राज्य की महिला को प्रोत्साहित करने हेतु प्रतिवर्ष बहादुर कलारिन सम्मान प्रदान किया जाता है। जिसके तहत महिला को 02 लाख रूपए तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाएगा। इस हेतु आवेदन 10 अक्टूबर तक जिला कलेक्टोरेट स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय के कक्ष 256 से सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *