कोरबा, अगस्त 2023/ कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा बिना लाइसेंस के उर्वरक भण्डारण और बिक्री पर छापामार कार्यवाही की जा रही है। विभाग के अधिकारियों द्वारा पाली विकास खंड के ग्राम हरदी बाजार, सिरली, बोइदा, उतारदा, में कृषि केंद्रों का निरीक्षण किया गया जिसमें कान्हा कृषि केंद्र में पीओएस मशीन और भौतिक उपलब्ध खाद में भिन्नता पाए जाने पर नोटिस दिया गया एवं उर्वरक अनुज्ञप्ति निरस्त करने हेतु वरिष्ठालय को पत्र प्रेषित किया गया। नारायण प्रसाद शर्मा ग्राम बोइदा में उर्वरक का भंडारण दर्शित नक्शे में ना करने पर एसएसपी का वितरण प्रतिबंधित किया गया नोटिस जारी किया गया। न्यू रमेश ट्रेडर्स में 8 बैग डीएपी बीमा पीओएस मशीन में एंट्री के पाया गया जिसे विक्रय पर तत्काल प्रतिबंध लगाया गया पीओएस और उपलब्ध खाद की मात्रा में अंतर के लिए नोटिस जारी कर लाइसेंस निरस्त करने की प्रतिवेदन वरिष्ठलय को प्रेषित किया गया। इसी तरह यदुराज ट्रेडर्स हरदीबाजार में पीओएस मशीन और उपब्ध खाद की मात्रा का मिलान सही नही पाने पर नोटिस दिया जाकर पीओएस में दर्ज नहीं 12 बैग यूरिया को प्रतिबंधित किया गया। उक्त छापामार कार्यवाही उपसंचालक कृषि श्री अजय अनंत एवं कलेक्टर कोरबा के मार्गदर्शन में उर्वरक निरीक्षक राजेश्वरी राय, अनुविभागीय अधिकारी श्री राजेश भारती सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहकर बिना लाइसेंस और गलत तरीके से व्यापार कर रहे बिक्रेताओ को नोटिस जारी के लाइसेंस निरस्तीकरण एवं बिक्री पर प्रतिबंध की कार्यवाही की गई।
संबंधित खबरें
पालकगण एकलव्य विद्यालय पलाडीखुर्द में 30 अप्रैल तक अपने बच्चों के प्रवेश की कार्रवाई पूरी करें- सहायक आयुक्त,
जांजगीर चांपा,20 अप्रैल,2022/ सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री पी सी लहरे ने शिक्षण सत्र 2022-23 हेतु चयनित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को संयुक्त एकलब्य आवासीय विद्यालय पलाडीखुर्द में 21 से 30 अप्रैल तक प्रवेश की कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले के विकास खंड सक्ती के संयुक्त […]
छत्तीसगढ़ में कामकाजी महिलाओं के लिए 202 करोड़ से बनेंगे 6 हाॅस्टल
राजधानी में 48 करोड़ में बनेंगे तीन वर्किंग वूमन्स हॉस्टलकेंद्र सरकार की विशेष सहायता से बनेगा हाॅस्टल रायपुर 25 फरवरी 2025/केन्ंद्र शासन की विशेष सहायता से छत्तीसगढ़ में कामकाजी महिलाओं के लिए 6 हाॅस्टल बनाए जाएंगे। इसके लिए केन्द्र के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 202 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। […]
जनजातीय गौरव दिवस पर खुड़िया में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
उप मुख्यमंत्री श्री साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल मुंगेली नवम्बर 2024/sns/ जिले के लोरमी विकासखण्ड के ग्राम खुड़िया स्थित शाासकीय हाईस्कूल मैदान में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। […]