बिलासपुर, अगस्त 2023/जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों एवं प्रमुख मार्गों से घुमन्तू पशुओं को हटाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में बड़ी संख्या में आवारा पशुओं को जप्त कर रखने के लिए जिले के रहंगी और मोपका गौठान प्रमुख केन्द्र बनाया गया है। जप्त किए गए पशुओं को उनके मालिकों द्वारा निर्धारित समयावधि में नहीं ले जाने पर इन्हें विशेष पिछड़ी जनजातियों को सौंपे जाने का निर्णय लिया गया है। इसमें स्वस्थ नर सांड पशुओं को जिले के बैगा बिरहोर जनजातियों के सदस्यों को कृषि कार्य में उपयोग हेतु बैलजोड़ी इकाई के रूप में निःशुल्क वितरण किया जाएगा। बैलजोड़ी मिलने से उन्हें कृषि कार्य में बहुत मदद मिलेगी और उनके जीविकोपार्जन में भी वृद्धि होगी। कलेक्टर द्वारा उक्त कार्य के समुचित क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा बैलजोड़ी इकाई का चयन एवं हितग्राहियों को इकाई वितरण का कार्य किया जाएगा। नगर निगम को बैलजोड़ी इकाईयों को वितरण हेतु काउ कैचर वाहन से रहंगी गौठान से वितरण स्थल तक पहुंचाने का कार्य दिया गया है, वहीं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को शिविर आयोजन कर वितरण में आवश्यक सहयोग एवं नवीन हितग्राहियों के चयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संबंधित खबरें
पीएम आवास: आवास से घर का सपना हो रहा पूरा
रायगढ़, जनवरी 2023/ खुद का घर हर किसी का सपना होता है। घर केवल चारदीवारी से घिरी एक जगह ही नही होती बल्कि इसमें रहने वालों के लिए सुकून और राहत के साथ ही सुरक्षा, सम्मान, आत्मविश्वास और अपनेपन का भाव भी यह समेटे होती है। अपनी जमीन अपने छत का सपना हर कोई पूरा […]
मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव जिले में नवीन कार्य के लिए 88 करोड़ 55 लाख रूपए बजट में किया शामिल
राजनांदगांव मार्च 2022। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वर्ष 2022-23 के बजट में राजनांदगांव जिले में विभिन्न नवीन कार्यों के लिए 88 करोड़ 55 लाख रूपए बजट में शामिल किया है। जिसके अंतर्गत राजनांदगांव-गुण्डरदेही-अर्जुन्दा मार्ग मजबूतीकरण एवं नवीनीकरण किलोमीटर 6/8 से 16/10 कुल लम्बाई 10.40 किलोमीटर के लिए 6 करोड़ रूपए, सोमनी से नवागांव तक […]
बहतराई इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा
बिलासपुर , जून 2022/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग की संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह होंगी। सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रम सुबह 7 बजे से 8 बजे तक स्व.बी.आर.यादव स्मृति राज्य प्रशिक्षण खेल परिसर, इनडोर स्टेडियम बहतराई में […]