राजनांदगांव मार्च 2022। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वर्ष 2022-23 के बजट में राजनांदगांव जिले में विभिन्न नवीन कार्यों के लिए 88 करोड़ 55 लाख रूपए बजट में शामिल किया है। जिसके अंतर्गत राजनांदगांव-गुण्डरदेही-अर्जुन्दा मार्ग मजबूतीकरण एवं नवीनीकरण किलोमीटर 6/8 से 16/10 कुल लम्बाई 10.40 किलोमीटर के लिए 6 करोड़ रूपए, सोमनी से नवागांव तक पहुंच मार्ग लम्बाई 3 किलोमीटर के लिए 3 करोड़ रूपए, मोहारा बायपास से बांकल मार्ग लम्बाई 3.80 किलोमीटर निर्माण कार्य पुल-पुलिया सहित 2 करोड़ 50 लाभ रूपए, डोंगरगांव बस्ती फोरलेन मार्ग का चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य के लिए 3 करोड़ रूपए, सड़क चिरचारी से जोब रोड का मजबूतीकरण एवं डामरीकरण का कार्य लम्बाई 13 किलोमीटर के लिए 7 करोड़ रूपए, खुज्जी-पागंरीकला-मरकाकसा मार्ग किलोमीटर 3/8 एवं 4/8 (ग्राम बेंदरकट्टा के पास) में पुलिया निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ 60 लाख रूपए, खुज्जी-पागंरीकला-मरकाकसा मार्ग लम्बाई 1 से 5/8 = 4.75 किलोमीटर में मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य के लिए 3 करोड़ रूपए, तेंदूभाठा से जोम ओटेबंद तक सड़क निर्माण कार्य पुल-पुलिया सहित लम्बाई 3.80 किलोमीटर निर्माण के लिए 5 करोड़ 70 लाख रूपए, ग्राम बहराभाठा से मालाडबरी मार्ग का निर्माण पुल-पुलिया सहित लम्बाई 2.50 किलोमीटर निर्माण के लिए 2 करोड़ रूपए, आलीवारा से टेका हरदी मार्ग लम्बाई 3 किलोमीटर पुल-पुलिया सहित निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ रूपए, लालबहादुर नगर से नारायणगढ़ पहुंच मार्ग लम्बाई 2.20 किलोमीटर निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ 80 लाख रूपए, मुख्य मार्ग से बेस कैम्प कन्हारगांव पहुंच मार्ग लम्बाई 2 किलोमीटर निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ रूपए, पिनकापार से मातेकट्टा मार्ग किलोमीटर 1/10 में वृहद पुल सहित निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ रूपए, गेरूघाट से किड़काड़ीटोला तक सड़क निर्माण कार्य लम्बाई 3 किलोमीटर के लिए 2 करोड़ 50 लाख रूपए, झालाटोला से हैदलकोड़ो मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण कार्य लम्बाई 1 किलोमीटर के लिए 1 करोड़ रूपए, परसबोड से बिहावबोड, जराही मार्ग लम्बाई 3.50 किलोमीटर में नया डामरीकरण कार्य पुल पुलिया सहित निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ रूपए, तिलई से शिकारीटोला-बोईरडही-परेवाडीह मार्ग लम्बाई 5 किलोमीटर में नया डामरीकरण कार्य पुल पुलिया सहित निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ रूपए, ग्राम मलनी से डोंगिया तक पुल पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य लम्बाई 4 किलोमीटर के लिए 3 करोड़ रूपए, गाजमर्रा राजकट्टा हेलीपेड मार्ग लम्बाई 6.85 किलोमीटर निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ रूपए, गेरूघाट से आटरा तक सड़क निर्माण कार्य लम्बाई 3 किलोमीटर के लिए 2 करोड़ 50 लाख रूपए, खैरागढ़-अकरजन मार्ग मोती नाला पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य के लिए 6 करोड़ 70 लाख रूपए, खैरागढ़ जालबांधा मार्ग के किलोमीटर 36/8 पर स्थित कुलही नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य के लिए 5 करोड़ 75 लाख रूपए, टिकरापारा-खैरागढ़ एवं जालबांधा-खैरागढ़ ब्रिज के निर्माण के लिए 4 करोड़ रूपए, राजनांदगांव-कवर्धा-पोंडी मार्ग किलोमीटर 20/6 पर विद्यमान गोपालपुर नाला पुल के स्थान पर नवीन पुल का निर्माण (एसएच-5) के लिए 3 करोड़ रूपए, जामरी से हरणसिंगी मार्ग पर जामरी नाला उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 50 लाख रूपए, कमकासुर-पुसेवाड़ा मार्ग पर स्थित दुलकी नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ रूपए के नवीन कार्य बजट में शामिल किए गए है।
संबंधित खबरें
*नेहरू युवा केंद्र द्वारा मनाया जाएगा संविधान दिवस*
बिलासपुर, नवम्बर 2022/नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवम्बर को सवेरे 10.30 बजे मुंगेली नाका स्थित सर्किट हाउस परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। संविधान के विषय में नागरिक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत ‘‘संविधान को जानें’’ विषय पर चर्चा की जाएगी। संविधान की प्रस्तावना का वाचन भी किया […]
लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों के लिए राज्य में बना उत्साहजनक वातावरण
’ई’ मानक पोर्टल से शासकीय विभागों में 964.94 करोड़ रूपए की खरीदी रायपुर, 04 दिसम्बर 2021/ छत्तीसगढ़ में उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में स्थापित लघु और सूक्ष्म उद्योगों में तैयार उत्पादों की खपत बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा ई-मानक पोर्टल […]
26 एवं 30 जनवरी को शुष्क दिवस घोषितकलेक्टर श्री गोयल ने जारी किया आदेश
रायगढ़ जनवरी 2025/sns/कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आगामी 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस एवं 30 जनवरी 2025 को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर रायगढ़ जिला अंतर्गत संचालित समस्त देशी मदिरा (सी.एस.-2 घघ), समस्त देशी कम्पोजिट मदिरा (सी.एस.-2घघ कंपोजिट) एवं समस्त […]

