रायपुर, 16 जुलाई 2023/गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में गोबर खरीदी के साथ-साथ 4 रूपए लीटर की दर से गोमूत्र की खरीदी की जा रही है। गौठानों में अब तक 8 लाख 57 हजार 88 रूपए में 2 लाख 14 हजार 272 लीटर गौमूत्र क्रय किया जा चुका है, जिससे महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा 91,630 लीटर कीट नियंत्रक ब्रम्हास्त्र और 34,590 लीटर वृद्धिवर्धक जीवामृत का उत्पादन किया जा चुका है, जिसका विक्रय किया जा रहा है। इससे राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा मिल रहा है। राज्य के किसानों द्वारा अब तक 88,227 लीटर जैविक कीटनाशक ब्रम्हास्त्र और 32,765 लीटर वृद्धिवर्धक जीवामृत क्रय कर खेती में उपयोग किया गया है।
संबंधित खबरें
आपदा पीड़ित 4 परिवारों को 16 लाख की आर्थिक सहायता
बलौदाबाजार, 13 फरवरी 2023/प्राकृतिक आपदा से मृत 4 लोगों के निकट परिजनों के लिए 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर रजत बंसल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 8 फरवरी 2023 को ये स्वीकृतियां […]
कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार कार्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बलौदाबाजार जिला-बलौदाबाजार-भाटापारा छ.ग. में रिक्त पदों पर भर्ती हेतु परिमार्जित विज्ञापन जारी किया गया है ।
विज्ञापन अनुसार स्टेनोग्राफर हिन्दी कुल 2 पद (1 पद अनु. जाति मुक्त) (1 पद अ.पि. वर्ग मुक्त) तथा सहायक ग्रेड-3 कुल 08 पद (जिसमें से 4 पद अनु. जाति मुक्त एवं 1 पद महिला अनु. जाति हेतु) तथा 3 पद अनारक्षित वर्ग मुक्त संवर्ग में सीधी भर्ती की जानी है। कार्यालय न्यायाधीश परिवार न्यायालय, बलौदाबाजार […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पतंग उड़ाकर ‘‘पतंग उत्सव‘‘ का किया शुभारंभ
प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल, गुड़ीपड़वा और लोहड़ी की दी शुभकामनाएं नागरिकों से धर्म स्थलों और आस्था केन्द्रों की साफ-सफाई का किया आह्वान विभिन्न समाजों द्वारा सामाजिक समागम के रूप में पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित किया गया पतंग उत्सव रायपुर, 14 जनवरी 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नवा […]