बलौदाबाजार, 13 फरवरी 2023/प्राकृतिक आपदा से मृत 4 लोगों के निकट परिजनों के लिए 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर रजत बंसल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 8 फरवरी 2023 को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में प्रभु निषाद पिता जवाहर निषाद, निवासी ग्राम सेमरिया, तहसील भाटापारा, जनकराम निषाद पिता बाजेराय निषाद, निवासी ग्राम जरहागांव, तहसील भाटापारा, संतूराम पिता लतेल, निवासी ग्राम पत्थरचुंवा, तहसील पलारी एवं अमरसिंह पिता कदम सिंग, निवासी ग्राम डूमरपाली, तहसील सोनाखान शामिल हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के आग से जलने, सर्पदंश से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी भक्त माता कर्मा जयंती की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी भक्त माता कर्मा जयंती की शुभकामनाएं रायपुर, 24 मार्च 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को भक्त माता कर्मा जयंती की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने माता कर्मा से समस्त छत्तीसगढ़वासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की […]
बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज सुरक्षाबलों को फिर एक बड़ी कामयाबी मिली है। बीजापुर में नक्सलियों संग हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज बीजापुर जिले के […]
बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडरों में हो रही थी रिफिलिंग, खाद्य विभाग की टीम ने मारा छापा
रायपुर 12 सितंबर 2024/sns/- रायपुर जिले में कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर घरेलु गैस-सिलेंडरों की कालाबाजारी और उनके दुरूपयोग को रोकने के लिए खाद्य विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। आज खाद्य नियंत्रक श्री भूपेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में विभाग की टीम ने अमन नगर मोवा के गोदाम पर छापा मारकर […]