जांजगीर-चांपा, मार्च 2023/ जिला कोषालय जांजगीर मे दो दिवसीय पेंशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 13 प्रकरण प्रस्तुत हुए, जिनमे से समस्त प्रकरणों का शिविर स्थल मे ही निराकरण किया गया। प्रस्तुत प्रकरणों में 11 नये प्रकरण एवं 2 आपत्ति प्रकरण शामिल है। आपत्ति प्रकरणों के निराकरण के लिए कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा समस्त संबंधित डीडीओ को लगातार निर्देशित भी किया जा रहा है। शिविर में संयुक्त संचालक कार्यालय बिलासपुर से श्री विजय वर्मा सहायक संचालक, राम पाण्डे सहायक आंतरिक लेखा परीक्षक एवं अशोक कुर्रे स्टेनो उपस्थि थे। उक्त जानकारी जिला कोषालय अधिकारी श्री पी आर महादेवा द्वारा दी गई है।
संबंधित खबरें
लू के लक्षण एवं बचाव के संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने दी जानकारी
रायगढ़, 25 अप्रैल 2025/ sns/- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अनिल कुमार जगत ने लू के लक्षण एवं बचाव के संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए आम जनता से अपील किया है कि लू के प्रभाव को गंभीरता से लें, इससे बचाव हेतु आवश्यक सावधानी बरतने एवं और सुरक्षित […]
नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न
रायपुर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं समृद्ध शहर बनाने की दिशा में दृढ़ संकल्प के साथ करें कार्य – मुख्यमंत्रीरायपुर, फरवरी 2025/sns/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में नगर पालिक निगम, रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में संपन्न हुआ। कलेक्टर डॉ. […]
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों पर दावा आपत्ति 16 जून तक
बिलासपुर, 1 जून 2023/एकीकृत बाल विकास परियोजना सकरी अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों पर नियुक्ति से पूर्व दावा आपत्ति मंगाये गये है। नगर निगम बिलासपुर अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र घुरू 1 एवं उस्लापुर 4 में कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी केंद्र घुरू 1, 2, अमेरी 1 एवं सकरी 3 में सहायिका पदों पर दावा आपत्ति […]