कवर्धा, मार्च 2023। प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा पेश किए गए वर्ष 2023-24 के वार्षिक बजट को जन आंकाक्षाओं के अनुरूप प्रदेश को उन्नति की ओर ले जाने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बजट में छत्तीसगढ़ के सभी क्षेत्रों, सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए राज्य के सर्वागीण विकास की परिकल्पनाओं को दर्शाया है। यह बजट अधोसंरचना के विस्तार, रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के साथ ही छत्तीसगढ़ में खुशहाली लाने वाला तथा छत्तीसगढ़ वासियों के भविष्य को सुरक्षित रखने वाला बजट है।
संबंधित खबरें
जिले में अब तक 303 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
धमतरी, 12 जुलाई 2025/sns/- जिले में एक जून से अब तक 303.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में अब तक सर्वाधिक औसत वर्षा 385 मि.मी. कुकरेल तहसील और सबसे कम 165.1 मि.मी. औसत वर्षा मगरलोड तहसील में दर्ज की गई है। इसी तरह धमतरी तहसील […]
छत्तीसगढ़ राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल में पंजीयन व नवीनीकरण 30 जुलाई तक सुनिश्चित करने के निर्देश
राजनांदगांव 09 जुलाई 2024/sns/- लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 3री से कक्षा 8वीं तक में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को पात्रता अनुसार पंजीयन व नवीनीकरण हेतु छत्तीसगढ़ राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल 30 जुलाई 2024 शाम 5 बजे उपलब्ध कराया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री […]
जिला पंचायत के सामान्य सभा की बैठक में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर
जगदलपुर, 30 मार्च 2022/ जिला पंचायत के सामान्य सभा की बैठक में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में गर्मी के दिनों में पेयजल संकट की स्थिति निर्मित होने से बचने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए […]