राजनांदगांव, नवम्बर 2022। शासन द्वारा छत्तीसगढ़ी खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले में जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का आयोजन 28 एवं 29 नवम्बर 2022 को शासकीय ठाकुर प्यारे लाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव में किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 28 नवम्बर को प्रात: 10 बजे होगा। 29 नवम्बर को शाम 4 बजे कार्यक्रम का समापन होगा। जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक अंतर्गत 28 नवम्बर को बिल्लस, फुगड़ी, 100 मीटर दौड़, लम्बीकूद, लंगड़ी दौड़, गेंड़ी दौड़, कंचा (बांटी), कबड्डी एवं भौंरा खेल का आयोजन किया जाएगा। दूसरे दिन 29 नवम्बर 2022 को रस्साकसी, गिल्ली डंडा, खो-खो, संखली एवं पिट्ठूल खेल का आयोजन होगा।
संबंधित खबरें
संत बाबा गुरु घासीदास ने जीवन में मानवता, एकता और समृद्धि का मार्ग दिखाया है– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
उप मुख्यमंत्री ने ग्राम नेवारी में सड़क निर्माण के लिए 10 लाख रुपए और महतारी सदन के लिए 30 लाख रुपए की घोषणा की उप मुख्यमंत्री ने ग्राम घोटिया, नेवारी और महाराजपुर में संत गुरु घासीदास मंदिर में फूल माला अर्पण कर पूजा अर्चना की कवर्धा दिसंबर 2024/sns/ उप मुख्यमंत्री श्री विजय […]
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने राजस्व, कृषि तथा अन्य संवर्गी विभागों की ली आपात बैठक, दिए निर्देश एमएसपी आधारित अन्य फसलों को बढ़ावा दें, किसानों से समन्वय कर कृषि योजना निर्धारित करें
जल परियोजनाओं के जरिए अब तक 60 से भी ज्यादा गांवों तक पहुंचाया गया पानीकृषि वैज्ञानिकों से तकनीकी पहलू, सीमित संसाधन में बेहतर उत्पादन पर चर्चा अम्बिकापुर 22 जुलाई 2023/ कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में शुक्रवार को राजस्व, कृषि तथा अन्य संवर्गी विभागों की आपात बैठक ली। कलेक्टर ने जिले में […]
8 ग्राम पंचायत में होगा विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन
मोहला, दिसंबर 2023। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत 30 दिसंबर को 8 ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जायेगा। विकास खंड अंबागढ़ चौकी के ग्राम पंचायत केसला, व ग्राम पंचायत कोरचाटोला में सुबह 9 बजे से एवं ग्राम पंचायत सांगली व ग्राम पंचायत खुर्सीटीकूल में दोपहर 2 बजे से शिविर का आयोजन किया […]

