कलेक्टर ने किया नोडल अधिकारी और सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त
मुंगेली, अक्टूबर 2022// छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेल गतिविधियों में ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन 06 अक्टूबर 2022 से 06 जनवरी 2023 तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 14 पारम्परिक खेल गिल्ली-डंडा, पिट्ठुल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकस्सी, बांटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेंड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लम्बी कूद का आयोजन किया जाएगा। यह खेल दलीय और एकल पद्धति पर आधारित होगी। इस खेल प्रतियोगिता में बच्चों से लेकर महिला एवं पुरूष वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। इसमें प्रथम वर्ग 18 वर्ष की आयु तक, दूसरा 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग और तीसरा वर्ग 40 वर्ष से अधिक उम्र के लिए है।
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों के 06 स्तर निर्धारित किये गये है। इसके अनुसार पहले ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र स्तर पर राजीव गांधी युवा मितान क्लब में खेलों का आयोजन नाकआउट पद्धति से होगा। दूसरा स्तर जोन है जिसमें आठ राजीव युवा मितान क्लब को मिलाकर एक क्लब होगा। तीसरे स्तर पर विकासखण्ड तथा नगरीय क्लस्टर स्तर, जिला, संभाग और अंत में राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हांेगी। कलेक्टर श्री राहुल देव ने ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र स्तर पर राजीव गांधी युवा मितान क्लब, जोन, विकासखण्ड तथा नगरीय क्लस्टर स्तर और जिला स्तर पर छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को दायित्व सौंपा है। इनमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फास्टरपुर के व्यायाम शिक्षक श्री रामभजन देवांगन नोडल अधिकारी और जिला आयुर्वेद विभाग के डाॅ. प्रशान्त ठाकुर सहायक नोडल अधिकारी होंगे। इसी तरह उन्होंने मुंगेली विकासखण्ड में आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल के लिए जनपद पंचायत मुंगेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री भूमिका देसाई को अध्यक्ष नियुक्त किया है। इनमें विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मुंगेली श्रीमती प्रतिभा मण्डलोई, एबीईओ मुंगेली श्री गोपाल दुबे, विकासखण्ड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक मुंगेली श्री डी. सी. डाहिरे, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगेली के व्यायाम शिक्षक श्री अनिल शर्मा और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छटन के व्यायाम शिक्षक श्री हेमचंद बारमते सदस्य होंगे। इसी तरह विकासखण्ड पथरिया में आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल के लिए जनपद पंचायत पथरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जे. आर. भगत को अध्यक्ष नियुक्त किया है। इनमें विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पथरिया श्री यू. एस. जायसवाल, एबीईओ पथरिया श्री यतेन्द्र भास्कर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलतरा के व्यायाम शिक्षक श्री अशोक यादव और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलदहा के व्यायाम शिक्षक कु. रीना चन्द्रवंशी सदस्य होंगी। इसी तरह विकासखण्ड लोरमी में आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल के लिए जनपद पंचायत लोरमी के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजीव तिवारी को अध्यक्ष नियुक्त किया है। इनमें विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी लोरमी श्री डी. एस. राजपूत, एबीईओ श्री प्रकाश तिवारी, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोरमी के व्यायाम शिक्षक श्री विदेशीराम कैवर्त, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोड़खाम्ही के व्यायाम शिक्षक श्री सुबोध सिंह और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडौरी के व्यायाम शिक्षक श्री ईश्वर सिंह सिदार सदस्य होंगे।