धान खरीदी के लिए केन्द्र में आवश्यक तैयारी करने के दिए निर्देश
कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक
कवर्धा, अक्टूबर 2022। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कहा कि मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात के दौरान नागरिकों से आवेदन प्राप्त हुए है उन्हे गंभीरता से लेते हुए उसका निराकरण करें। उनके द्वारा की गई घोषणाओं का क्रियान्वयन पर कार्य करे। आगामी समय में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का कवर्धा विधानसभा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम भी प्रस्तावित है इसके लिए तैयारी की जाए। कलेक्टर श्री महोबे आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि आगामी समय में धान खरीदी प्रारंभ होने वाली है इसके लिए पहले ही पूरी तैयारी कर ली जाए। जिले में सभी धान खरीदी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाए। धान खरीदी केन्द्र में प्रभारियों, कंप्यूटर ऑपरेटर, नेट कनेक्शन जैसे सभी तैयारियां पहले से ही करे। धान खरीदी अच्छे से होना चाहिए। किसी भी किसान को दिक्कत नही होना चाहिए। इसके साथ ही गन्ना खरीदी के लिए भी आवश्यक तैयारियां कर ली जाए। उन्होंने कहा की जिले में योजनाओं का क्रियान्वयन उचित ढंग से होना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार के शिकायत नहीं आनी चाहिए। लापरवाही करने वालो पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा की राजस्व से संबंधित अनेक प्रकरण का निराकरण समय सीमा में करे।
कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा प्राप्त निर्देशों का कड़ाई से पालन होना चाहिए। इसके साथ ही प्राप्त शिकायतों की जांच करे और कार्रवाई करें। सभी विभाग इसके लिए तत्परता से कार्य करें। बैठक में अपर कलेक्टर श्री इंद्रजीत बर्मन, संयुक्त कलेक्टर सुश्री दिप्ती गोते, मोनिका कौडो, कवर्धा एसडीएम श्री पी.सी. कोरी, डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर, सुश्री लेखा अजगल्ले सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।