छत्तीसगढ़

लम्पी स्किन डिसीज के बचाव हेतु पशुधन विकास विभाग द्वारा बरती जा रही है सतर्कता

राजनांदगांव, सितम्बर 2022। जिले के सीमावर्ती राज्यों में पशुओं में फैली लम्पी स्किन डिसीज के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए जिले में इसकी सुरक्षा और बचाव के लिए पूर्व से ही सतर्कता और तैयारी की जा रही है। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने अन्य राज्यों से जिले में पशुओं के परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंधित आदेश जारी किया है। जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07744-225108 है। विकासखंड स्तर पर भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिले में लम्पी स्किन डिसीज की रोकथाम हेतु टीकाकरण किया जा रहा है। जिले के सीमावर्ती ग्रामों में टीकाकरण का कार्य किया जा चुका है। वर्तमान में अन्य ग्रामों में भी टीकाकरण किया जा रहा है। लम्पी रोग के बचाव हेतु पर्याप्त मात्रा में दवाई का भंडारण किया गया है। वर्तमान में जिले में किसी भी पशुओं में इस बीमारी के कोई लक्षण नहीं पाये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *