गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सितंबर 2022/ छत्तीसगढ़ शासन परिवहन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर के आदेश के परिपालन में जिले में अलग-अलग 12 स्थानों पर परिवहन सुविधा केंद्र खोलने के लिए 16 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि दस्तावेजों की जांच के उपरांत चार आवेदकों के आवेदन पत्र अपात्र पाए गए। अपात्र पाए गए आवेदकों में सीताराम राठौर ग्राम बचरवार, इंद्रभान सिंह ग्राम गौरखेड़ा, स्वाती पांडेय पुरानी बस्ती पेंड्रा एवं संजीव चौधरी दानीकुंडी बंसीताल तहसील मरवाही शामिल है। अपात्र आवेदक अपना दावा आपत्ति 29 सितंबर दोपहर 1 बजे तक जिला परिवहन कार्यालय, संयुक्त कार्यालय भवन टीकरकला कक्ष क्रमांक 103 में कार्यालयीन समय पर प्रस्तुत कर सकते है।
संबंधित खबरें
26 महिला स्व सहायता समूहों को 13 लाख रूपये ऋण राशि की स्वीकृत
बलौदाबाजार, अक्टूबर 2022/ कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर गौठान संचालन करने वाली महिला स्व सहायता समूहों को छत्तीसगढ़ महिला कोष के माध्यम से 26 स्व सहायता समूहों को 13 लाख की राशि स्वीकृति प्रदान की गई है। गौरतलब है कि महिला स्व सहायता समूहों को आसान शर्तो पर ऋण उपलब्ध कराने के लिए महिला […]
भाजपा भ्रष्टाचार से बजबजाता गटर है,15 वर्षों तक कमीशनखोरी की नदी में डुबकी लगाने वाले अपना इतिहास देखें.-आर पी सिंह सदस्य कांग्रेस संचार विभाग
रायपुर /21 अगस्त 2022/ पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग सदस्य आर पी सिंह ने कहा की भाजपा वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार का बजबजाता गटर है। जिसमें फूल लगाकर लोगों को फूल बनाया जाता है और भाजपा के नेता अपना उल्लू सीधा करते हैं। भाजपा का […]
केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
अम्बिकापुर , मई 2022/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बिकापुर के अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आर.बी. घोरे के निर्देश पर प्राधिकरण के सचिव श्री अमित जिंदल ने 18 मई 2022 को केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर के महिला प्रकोष्ट में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। उन्होंने महिला बंदियों को उनके अधिकार की कानूनी जानकारी […]