बलौदाबाजार, अक्टूबर 2022/ कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर गौठान संचालन करने वाली महिला स्व सहायता समूहों को छत्तीसगढ़ महिला कोष के माध्यम से 26 स्व सहायता समूहों को 13 लाख की राशि स्वीकृति प्रदान की गई है। गौरतलब है कि महिला स्व सहायता समूहों को आसान शर्तो पर ऋण उपलब्ध कराने के लिए महिला समूहों को प्रथम बार में 1 लाख रूपये अधिकतम तथा उक्त राशि ब्याज सहित समय पर चुकता होने पर 2 लाख रूपये अधिकतम ऋण राशि आसान किश्तों पर 03 प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज पर दिया जाता है।उक्त महिला समूहों को ऋण राशि स्वीकृत किया गया है जिससे लाभांवित समूहों में जय मां शीतला स्व सहायता समूह, पुरेना खपरी, जागृति स्व सहायता समूह ग्राम पुरेना खपरी, भारत माता वाहिनी स्व सहायता समूह गैतरा, शारदा स्व सहायता समूह अर्जुनी, दुर्गा शक्ति स्व सहायता समूह अर्जुनी,कमला देवी स्व सहायता समूह बुड़गहन, ऊं शांति स्व सहायता समूह अर्जुनी,दीप गंगा स्व सहायता समूह कंजी, दीप ज्योति स्व सहायता समूह सकरी, जय अम्बे मां स्व सहायता समूह अहिल्दा, दिवा ज्योति कलश स्व सहायता समूह अहिल्दा, भारत माता वैहनि महिला बाल विकास बिटकुली, आदिवासी स्व सहायता समूह, लाटा, गौमाता स्व सहायता समूह सरखोर, पूजा स्व सहायता समूह डोंगरा, अन्नपूर्णा महिला स्व सहायता समूह सिरियाडीह, जय अम्बें मां महिला स्व सहायता समूह सेमरिया, कर्मा माता स्व सहायता समूह सरखोर, गौरी स्व सहायता समूह डोंगरा, मां शारदा महिला स्व सहायता समूह अकलतरा, लक्ष्मी स्व सहायता समूह सुरखी, लक्ष्मी स्व सहायता समूह कोसमंदा,संगी सहेली महिला स्व सहायता समूह सिनोधा,जय लक्ष्मी स्व सहायता समूह देवरीकला, जय दुर्गा स्व सहायता समूह छरछेद,कल्याणी स्व सहायता समूह छरछेद शामिल है। महिला स्व सहायता समूहों को ऋण राशि स्वीकृत होने पर महिलाओं ने जिला प्रशासन के प्रति खुशी जाहिर की है।
संबंधित खबरें
सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण बालौदाबाजार-भाटापारा जिले के 1 लाख 20 हजार से अधिक परिवारों का हुआ सर्वे
बलौदाबाजार 14 अप्रैल 2023/पूरे प्रदेश सहित जिले में 1 अप्रैल से व्यापक रूप से चलाए जा रहे सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 अभियान के अंतर्गत योजनाबद्ध तरीके से सर्वेक्षण का कार्य संपूर्ण जिले में किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक तक बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के 1 लाख 20 हजार 414 परिवारों सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण […]
राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जनजातीय कलाकारों के बीच होगी कलाओं की साझेदारी: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ में तीन दिनों तक दिखेगी आदिवासी संस्कृति की झलक राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जनजातीय कलाकारों के बीच होगी कलाओं की साझेदारी: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल नई दिल्ली में टूरिज्म कॉन्क्लेव में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हुए शामिल नौ देशों सहित विभिन्न राज्यों के 1500 जनजातीय कलाकार करेंगे शिरकत राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भेजा गया न्योता राष्ट्रीय […]
डीएमएफ के शासी परिषद की बैठक आयोजित
स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती को सर्वोच्च प्राथमिकता बृहस्पति बाजार में बनेगा मल्टी लेवल सब्जी मार्केट बिलासपुर, जनवरी 2024/कलेक्टर अवनीश शरण की अध्यक्षता में डीएमएफ के शासी परिषद की बैठक आज यहां मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 52 करोड़ रूपये से ज्यादा राशि की तृतीय कार्य-योजना का अनुमोदन […]