दुर्ग, सितंबर 2022/चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. प्रदीप कुमार पात्रा ने आज सभी विभागध्यक्षो की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सीसीएम संस्थान को गति प्रदान करने के लिए सम्बंधित सम्भावनाओं पर विचार विमर्श किया गया। डॉ. पात्रा ने विशेषकर स्त्री रोग विभाग में प्रसव पूर्व (एएनसी) चेकअप, नेत्र रोगों और टीकाकरण पर बल दिया। जिसमें अंचल की मितानिनो को इस अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं से परिचित कराने व निःशुल्क उपचार के बारे में जानकारी देने को कहा गया। साथ ही उन्होंने बताया कि भविष्य में जल्द ही इस संस्था मे पूर्णतया राष्ट्रीय मानको पर भर्ती व ऑपरेशन की सुविधाएं भी उपलब्ध हो सकेंगी। बैठक में सभी विशेषज्ञओं ने अपने बहुमूल्य सुझाव भी रखे। वर्तमान में इस शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मे मेडिसिन, सर्जरी, ऑर्थाेपेडिक, शिशु रोग, पैथोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री,स्त्री रोग, नेत्र रोग,नाक, कान, गला रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएँ दे रहें हैं और अंचल के मरीज़ों का उत्कृष्ट उपचार करने के लिए कटिबद्ध हैं। चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा संस्थान में रोगियों का निःशुल्क परीक्षण प्रारंभ हो चुका है।
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को जिला मुख्यालय में होगा ‘एकता दौड़’ का आयोजन
मुंगेली, अक्टूबर 2022// राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को जिला मुख्यालय में प्रातः 07 बजे ‘एकता दौड़’ का आयोजन किया जाएगा। यह दौड आगर खेल परिसर से प्रारंभ होकर बी.आर साव शासकीय बहु. उ.मा.वि. मुंगेली में समापन होगा। इस आयोजन में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, राज्य पुलिस बल, स्थानीय नागरिकगण, विभिन्न विभागों […]
धान खरीदी के संबंध में नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक 24 नवम्बर को
मुंगेली , नवम्बर 2021// जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु जिले के 95 धान उपार्जन केंद्रों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक 24 नवम्बर को शाम 04 बजे जिला पंचायत के सभा कक्ष मे आहुत की गई है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने संबंधितों को आवश्यक जानकारी […]
पीएम सम्मान निधि में 76 हजार से अधिक किसान लाभान्वित
अम्बिकापुर 27 फरवरी 2023/प्रधान मंत्री कृषि सम्मान निधि योजना अंतर्गत 27 फरवरी को 13 वी किश्त की राशि किसानों के खातों में अंतरित की गई। इस बार जिले की 76 हजार 894 किसान लाभान्वित हो रहे है है जो पिछली बार से 68702 किसान अधिक है। पिछली 12 वी किश्त की राशि केवल 8 हजार […]