मुंगेली, अक्टूबर 2022// राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को जिला मुख्यालय में प्रातः 07 बजे ‘एकता दौड़’ का आयोजन किया जाएगा। यह दौड आगर खेल परिसर से प्रारंभ होकर बी.आर साव शासकीय बहु. उ.मा.वि. मुंगेली में समापन होगा। इस आयोजन में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, राज्य पुलिस बल, स्थानीय नागरिकगण, विभिन्न विभागों के शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, प्रतिनिधिगण और पत्रकारगण आदि शामिल होंगे। कलेक्टर श्री राहुल देव ने ‘एकता दौड़’ के आयोजन के सम्पूर्ण व्यवस्था हेतु अधिकारी-कर्मचारियों को दायित्व सौंपे है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एकता दौड़ कार्यक्रम के नोडल अधिकारी होंगे। वहीं नगर पालिका परिषद मुंगेली के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी होंगे। इसी प्रकार मंच संचालक, चिकित्सा एवं एम्बुलेंस व्यवस्था सहित विभिन्न कार्यो के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने कृषि केन्द्रों का निरीक्षण कर बीज, उर्वरक एवं कीटनाशकों का निरीक्षण करने के दिए निर्देश कृषि विभाग द्वारा मेसर्स सुजल कृषि केन्द्र में अनियमितता पाये जाने पर विक्रय स्थल को किया गया सील
राजनांदगांव, 23 जून 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार कृषि केन्द्र का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में कृषि विभाग की टीम द्वारा राजनांदगांव शहर के बसंतपुर चौक न्यू गंज मंडी के सामने स्थित मेसर्स सुजल कृषि केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा जांच में फर्म द्वारा बिना अनुज्ञप्ति के […]
गौठान में सामग्री निर्माण से लेकर इसके वैल्यू एडिशन और बेचने तक की बनाई पुख्ता व्यवस्था: मुख्यमंत्री श्री बघेल
मुख्यमंत्री शामिल हुए झेरिया धोबी समाज पाटन राज के कार्यक्रम में रायपुर 2 अप्रैल 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमने गौठान को ग्रामीण आजीविका केंद्र के रूप में स्थापित किया है। यहां पर हमने उन सारे स्थानीय उत्पादों का उत्पादन पुनः आरंभ किया है जिसे परंपरागत रूप से लोग निर्मित करते रहे थे […]
मुख्यमंत्री श्री बघेल ’छत्तीसगढ़ की अस्मिता, स्वाभिमान और सम्मान की प्रतीक छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
कवर्धा कलेक्टोरेट परिसर, दुर्ग संभाग का पहला जिला, जहां स्थापित होगी छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा मुख्यमंत्री के मंशानुरूप राज्य के सभी जिला कलेक्टोरेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा लगाई जा रही है ताकि लोगों में अपनी संस्कृति को लेकर चेतना जागृत की जा सके। अपने तीज-त्यौहार, लोक परम्पराओं को जानने-समझने का भावी पीढ़ी को […]