छत्तीसगढ़

जिले के सड़को के निर्माण, सुधार एवं मरम्मत हेतु समिति गठित

मुंगेली, अक्टूबर 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव ने आदेश जारी कर जिले में स्थित सड़कों के निर्माण, सुधार एवं मरम्मत हेतु समिति का गठन किया है। समिति में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता अध्यक्ष होंगे। वहीं छ.ग. राज्य सड़क विकास अभिकरण, राष्ट्रीय राजमार्ग और ए. डी. बी. प्रोजेक्टस, छ.ग. सड़क विकास परियोजना, लो. नि.वि. संभाग बिलासपुर के कार्यपालन अभियंता समिति के सदस्य होंगे। अतिरिक्त जिलादण्डाधिकारी श्री तीर्थराज अग्रवाल पर्यवेक्षण अधिकारी होंगे। जारी आदेश के अनुसार लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता समस्त विभागों से आवश्यक समन्वय स्थापित कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *