अम्बिकापुर , जुलाई 2022/ शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर के प्रशासकीय अधिकारी ने बताया है कि सत्र 2021-22 में कक्षा 12 वीं गणित संकाय के 42 विद्यार्थी में जेईई मेंस परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। जिसमें से 6 बालक एवं 4 बालिका विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस में अर्हता प्राप्त की है।
इस विद्यालय के छात्र आनंद कुमार, अनिमा सिंह, अंकुर कुमार सिंह, अनमोल लकड़ा, अर्जुन गुप्ता, आशि भगत, संजीता, शैलेष कुमार सिंह, सुमन सिंह एवं योगेश सिंह ने अर्हता प्राप्त की है। जिसमें 9 अनुसूचित जनजाति वर्ग के तथा अर्जुन गुप्ता अन्य पिछडा वर्ग के हैं।
कलेक्टर श्री कुंदन कुमार, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री जे.आर. नागवंशी तथा प्रयास आवासीय विद्यालय के प्रशासकीय अधिकारी श्री ओ.पी. साहू ने जेईई एडवांस के लिए चयनित चयनित छात्रों को बधाई दी है।