छत्तीसगढ़

रघुनाथपुर, राजापुर व कुन्नी उप तहसील में प्रभारी तहसीलदार पदस्थ

अम्बिकापुर, जुलाई 2022/ कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने नवीन गठित उप तहसील रघुनाथपुर, राजापुर व कुन्नी में कार्य संपादन हेतु नायब तहसीलदारों को दायित्व सौंपा  है।
जारी आदेशानुसार लुण्ड्रा ( धौरपुर) तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार श्री अनिरुद्ध मिश्रा को वर्तमान दायित्वों के साथ नवीन गठित उप तहसील रघुनाथपुर की भी जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार सीतापुर तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ श्री प्रमोद कुमार देवहरे को उप तहसील राजापुर तथा लखनपुर तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार श्री ईश्वर चंद्र यादव को नवीन गठित उप तहसील कुन्नी का दायित्व सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *